AIIMS Patna 2023 | AIIMS Patna Online Appointment | Best AIIMS Patna OPD Appointment

AIIMS Patna 2023 | AIIMS Patna Online Appointment | Best AIIMS Patna OPD Appointment

AIIMS Patna | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना

AIIMS Patna बिहार राज्य की राजधानी पटना में स्थित एक Best Government Hospital है। यह AIIMS Delhi के बाद बनाये गए उन शुरूआती AIIMS में से है जिसे भारत सरकार ने देश के दूसरे हिस्से में प्रारम्भ किया था। इसकी शुरुआत सन 2012 में हुई थी। AIIMS Patna देश के AIIMS Hospital नेटवर्क के प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक है। यह हॉस्पिटल आज बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों एवं उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ, बेहतरीन स्तर की मेडिकल शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ और अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएँ प्रदान करने हेतु अग्रसर है।

AIIMS Patna अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं योग्य डॉक्टरों, नर्सों तथा चिकित्सा कर्मियों द्वारा मरीजों को सेवा उपलब्ध करा रहा है। यह विभिन्न तरह के हेल्थ स्पेसलिस्ट और हेल्थ केयर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं एवं विशेष सुविधा प्रदान करता है।

AIIMS पटना, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता, योग्य स्वास्थ्य कर्मियों को तैयार करने और चिकित्सा प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए समर्पित है। यह संस्था विभिन्न चिकित्सा स्पेसिलाएजेसन में अपने MBBS, MS/MD और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के साथ देश भर से आने वाले मेडिकल छात्रों के लिए शोध का एक महत्वपूर्ण संस्थान है।

इसके अतिरिक्त, AIIMS Patna गंभीर बीमारियों और जटिल चिकित्सा जरूरतों वाले मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में भी सक्षम संस्थान है। यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, बाल रोग, सर्जरी सहित कई चिकित्सा विशिष्टताओं में विशेषज्ञता वाले विभागों को संचालित करता है। यहाँ यह भी ध्यान रखा जाता है कि यहाँ आने वाले मरीजों को सिंगल पॉइंट सर्विस के माध्यम से उनको सभी तरह कि सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान किया जा सके।

AIIMS पटना में न केवल बिहार बल्कि आसपास के राज्यों से भी मरीज अपने इलाज के लिए आते रहते हैं। इस गवर्नमेंट हॉस्पिटल ने बहुत ही कम समय में लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता कायम करने में सफलता प्राप्त की है। बिहार जैसे बड़े राज्य, जहाँ की घनी आबादी को पहले दिल्ली या मुंबई में अपने रिश्तेदारों पर बोझ बनकर या फुटपाथों और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर रात बिताकर अपना एवं अपनों का इलाज करवाना पड़ता था, लेकिन अब AIIMS के पटना में ही बन जाने के कारण उन्हें इस जलालत का सामना नहीं करना होता है।

यहाँ मैं, यह भी जानकारी देना चाहता हूँ कि अब तो कुछ राज्यों में एक नहीं बल्कि दो AIIMS को शुरू करने कि अनुमति दी जा चुकी है और उसी क्रम में बिहार के दरभंगा में भी इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है, जिसके जल्द से जल्द शुरू किये जाने कि संभावना है।

पटना एम्स अस्पताल वर्तमान में भारत के सबसे किफायती और उत्कृष्ट अस्पतालों में से एक है। देश के भीतर और बाहर दोनों जगह से लोग पटना एम्स हॉस्पिटल के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं, इसलिए इस पोस्ट का उद्देश्य आम जनता के लिए यहाँ उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी पहुँचाकर उनको जागरूक करना है ताकि लोगों को अपने परिजनों के इलाज के लिए कहीं भटकना नहीं पड़े।

AIIMS Patna भारत के सभी स्थानों से रेल, सड़क एवं हवाई मार्गों से जुड़ा हुआ है। यहाँ का पूरा पता नीचे दिया गया है।

AIIMS Patna Bihar का Address

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना

फुलवारी शरीफ, पटना,

बिहार – 801507

फ़ोन:-
अस्पताल +91-612 2451070
प्रशासन +91-612-2451006

ईमेल:-
admin@aiimspatna.org

AIIMS Patna Online Appointment

हमें ये तो पता चल गया कि AIIMS Patna में बहुत सारी सुविधाएँ, यहाँ आने वाले मरीजों के लिए उपलब्ध कराया गया है लेकिन क्या यहाँ सभी अपना इलाज करा सकते हैं क्या? बिल्कुल करा सकते हैं, क्योकिं ये हॉस्पिटल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित गवर्नमेंट हॉस्पिटल है। इस हॉस्पिटल में किसी भी दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल की अपेक्षा लिया जाने वाला शुल्क बेहद कम है। यहाँ के लैब टेस्ट एवं अन्य दूसरे जाँच भी अपेक्षाकृत बाजार मूल्य से बहुत ही कम कीमत पर किये जाते हैं।

अब बात आती है की यहाँ दिखाएँ कैसे? तो इसका समाधान भी भारत सरकार ने बहुत पहले निकाल दिया था। आपको इस बात कि चिंता करने कि जरुरत नहीं है कि वहाँ पहुँचकर आपको धक्के खाने पड़ेंगें या फिर लम्बी लम्बी-लाइनों में लगाना होगा। इसका समाधान आपके मोबाइल से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आसानी से किया जा सकता है। यहाँ मैं आपको ये बताना चाहूँगा कि इमरजेंसी के कंडीशन में आपको सीधे हॉस्पिटल ही जाना होगा क्योकिं इमरजेंसी सेवा के लिए कोई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कि सुविधा नहीं दी गई है।

एम्स पटना, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रणाली से जुड़ा हुआ है जो ORS प्लेटफॉर्म के द्वारा मरीजों को अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के साथ अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की अनुमति देता है। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रणाली 24×7 उपलब्ध रहता है, इसलिए कोई भी मरीज़ अपनी सुविधानुसार जब चाहे तब अपॉइंटमेंट ले सकता है। इस प्रणाली का उपयोग करना बहुत ही आसान है और इसके लिए मरीज को केवल कुछ सामान्य जानकारी की आवश्यकता होती है, जैसे उनका नाम, फोन नंबर, आधार नंबर और उनके आने का कारण या बीमारी आदि।

एम्स पटना में दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रणाली का उपयोग करने के और भी कई फायदे हैं। इसमें मरीज़ व्यक्तिगत रूप से अस्पताल गए बिना, अपने घर से ही अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकता है। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रणाली 24×7 उपलब्ध है, इसलिए मरीज किसी भी समय अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं। इसकी एक और खास बात ये भी है कि इसके लिए आपको किसी कंप्यूटर की जरुरत नहीं होती बल्कि ये सुविधा किसी भी स्मार्टफोन से प्राप्त की जा सकती है।

वर्त्तमान में पुरे भारत में 25 AIIMS हैं, जिसमें से अधिकतर ने मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सिस्टम से अपने हॉस्पिटल को जोड़ लिया है, इन सभी संस्थानों में से किसी भी AIIMS में अपॉइंटमेंट के लिए एक ही प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। आप इस प्रक्रिया को अपना कर इसका लाभ ले सकते हैं।

भारत के किसी भी AIIMS में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ क्लीक करें।

AIIMS से सम्बंधित ये लेख भी जरूर पढ़िए

  1. AIIMS के कैंसर हॉस्पिटल के बारे में जानिए
  2. AIIMS दिल्ली कैसे पहुचें
  3. जानिए भारत के सभी 25 AIIMS के बारे में, विस्तार से
  4. भारत के किसी भी AIIMS का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे लें

अगर ये लेख आपको अच्छा लगा हो तो आप इसे नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। आप इस ब्लॉग पर आने वाले जानकारी को नियमित रूप से पाने के लिए नीचे बने लाल बटन को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई