Rock Salt Benefits

सेंधा नमक खाने के फायदे | Rock Salt Benefits | Best Rock Salt in Hindi | Benefits of Rock Salt 2023

सेंधा नमक खाने के फायदे | Rock Salt Benefits | Rock Salt in Hindi | Benefits of Rock Salt 2023

आइये आज हम आपको ये जानकारी देते हैं कि नमक सामान्य रूप से कितने प्रकार का होता है? पहला होता है समुद्री नमक एवं दूसरा होता है सेंधा नमक मतलब “Rock Salt” ये सेंधा नमक किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है बल्कि यह प्रकृति द्वारा पहले से ही बना-बनाया है। इस ब्लॉग में हम इसी विषय के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुए ये भी जानेंगे कि सेंधा नमक खाने के क्‍या-क्‍या फायदे हैं?

सेंधा नमक क्या है | What is Rock Salt

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी हिस्से में खनिज पत्थर के नमक को ‘सेंधा नमक’, ‘सैन्धव नमक’, एवं ‘लाहोरी नमक’ आदि के नाम से पहचाना जाता है। इसका मतलब है कि ये नमक ‘सिंध या सिन्धु के इलाक़े से यहाँ आया होगा। आज हम जानते हैं कि वहाँ नमक के बड़े-बड़े पहाड़ है जिसमें सुरंगे बनी हुई है और ये सेंधा नमक उसी पहाड़ को तोड़कर हमलोगों के पास उपयोग के लिए लाया जाता है। ये Rock Salt उन्हीं पहाड़ों के पत्थर का टुकड़ा होता है जिसका उपयोग पीस कर एवं महीन बनाकर करते हैं।

सेंधा नमक खाने के क्‍या फायदे हैं | Rock Salt Benefits

1. यह ह्रदय के लिये अति उत्तम, दीपन और पाचन में मदद करनेवाला, त्रिदोष शामक, शीतवीर्य यानि ठंडी तासीर प्रदान करने वाला तथा पचने में बहुत ही हल्का है। इससे हमारे पेट का पाचक रस बढ़ता हैं और साथ ही ये नमक शरीर में पूरी तरह से घुलनशील है।

2. भारत के पौराणिक वैकल्पिक चिकित्सा आयुर्वेद में भी सेंधा नमक को भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार इसके उपयोग से कई प्रकार के स्वास्थ्य विकार दूर होते हैं। इसका उपयोग सर्दी, खाँसी एवं विभिन्न प्रकार के पाचन सम्बन्धी रोगों में बहुत लाभदायक होता है।

 3. सेंधा नमक के प्रयोग से रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों पर नियन्त्रण रहता है क्योंकि ये अम्लीय नहीं होता बल्कि क्षारीय होता है। क्षारीय (alkaline) चीज जब अम्ल से मिलाई जाती है तो वह न्यूट्रल हो जाता है और रक्त में अम्लता की अधिक मात्रा खत्म होते ही ऐसा माना जाता है कि शरीर में होने वाली 48 तरह कि व्याधि ठीक हो जाती है।

4. Rock Salt की शुद्धता की पहचान आप इस बात से भी कर सकते हैं कि हमेशा उपवास या किसी भी प्रकार के व्रत में सबलोग सेंधा नमक ही खाते हैं। तो सोचिए कि जो समुद्री नमक आपके व्रत के लिए अच्छा नहीं माना जाता वो आपके शरीर के लिए कैसे लाभकारी हो सकता है?
5. सेंधा नमक मानव शरीर में 97 प्रकार के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। इस नमक के बारे में आयुर्वेद में बताया गया है कि इसके सेवन से हमारे शरीर के वात, पित्त और कफ का दोष दूर होता है।

6. यह पाचन क्रिया में सहायक होता है और साथ ही साथ इसमें पोटैशियम एवं मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो हृदय के लिए अत्यंत ही लाभकारी होता है। यही नहीं विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक औषधियों में जैसे लवण भास्कर, पाचन चूर्ण इत्यादि में भी इसका प्रयोग अवश्य किया जाता है।

इसलिए हमसभी को इस समुद्री नमक के चक्कर से बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। काला नमक एवं Rock Salt का नियमित प्रयोग करें क्योकिं ये प्रकृति का वरदान है। भारत में 1930 से पहले कोई भी समुद्री नमक नहीं खाता था लेकिन जब विदेशी कंपनियों ने भारत में नमक का व्यापार शुरू किया तो उन कंपनियों द्वारा दबाब बनाए जाने पर भारत के अँग्रेजी हुकूमत द्वारा इस देश की जनता को आयोडिन मिलाकर समुद्री नमक का उपयोग किये जाने के लिए मजबूर किया गया।

समुद्री नमक के नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार समुंद्री नमक का उपयोग बहुत ही खतरनाक है। क्योंकि इसको तैयार करने वाली कंपनियाँ इसमें अतिरिक्त आयोडीन डाल रही है। यहाँ यह भी जानना जरुरी है कि आयोडीन दो तरह का होता है पहला तो प्रकृति का बनाया हुआ जो पहले से ही नमक में विद्यमान होता है।

दूसरा होता है “industrial iodine” ये बहुत ही खतरनाक है। समुद्री नमक जो पहले से ही स्वस्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, उसमे कंपनिया अतिरिक्त ‘industrial iodine’ डालकर पूरे देश को बेच रही है जो मानव शरीर के लिए कहीं न कहीं नुकसानदाई साबित हो रहा है क्योकिं ये नमक मानव द्वारा फ़ैक्टरियों में निर्मित है।

आम तौर पर उपयोग में लाये जाने वाले समुद्री नमक से उच्च रक्तचाप (High BP) जैसे गंभीर बीमारी होने का खतरा होता है। इसका एक कारण ये भी है कि ये नमक अम्लीय (Acidic) होता है, जिससे हमारे शरीर के रक्त में  अम्लता बढ़ती है और रक्त में अम्लता के बढ़ जाने पर कई प्रकार के रोग उत्पन्न होने का खतरा होता है।

रिफाइण्ड नमक में 98% सोडियम क्लोराइड होता है जिसे आयुर्वेद के अनुसार शरीर इसे विजातीय पदार्थ के रुप में रखता है। यह शरीर में पूरी तरह से घुलता नहीं है। समुद्री नमक में आयोडीन को बनाये रखने के लिए इसमें कई प्रकार के रसायन जैसे Tricalcium Phosphate, Magnesium Carbonate, Sodium Alumino Silicate आदि मिलाये जाते हैं जो सीमेंट को बनाने में भी इस्तेमाल होता है।

कई प्रकार के शोध के अनुसार उपरोक्त रसायन शरीर में रक्त वाहिनियों को कड़ा बना देते हैं, जिससे इसके ब्लाक्स हो जाने की संभावना बढ़ जाती है और आक्सीजन जाने में भी परेशानी होती है। समुद्री नमक के उपयोग से जोड़ो का दर्द, गठिया एवं प्रोस्टेट आदि होने कि भी संभावना होती है।

इसलिए आजसे ही आपलोग इस अतिरिक्त आयोडीन वाले समुद्री नमक को खाना छोड़िए और उसकी जगह Rock Salt  का प्रयोग कीजिये। केवल आयोडीन के चक्कर में समुद्री नमक का नियमित उपयोग कहीं से भी समझदारी नहीं है, क्योंकि आयोडीन हर नमक में होता है और Rock Salt में भी लगभग उतनी ही मात्रा में आयोडीन होता है जितना कि समुद्री नमक में, बस अंतर केवल इतना है कि इस सेंधा नमक में प्रकृति प्रदत्त आयोडीन है। इसके इलावा आयोडीन हमें कई प्रकार के भोज्य पदार्थ जैसे आलू, अरवी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार कि हरी सब्जियों से भी मिल जाता है।

बाजार में उपलब्ध सेंधा नमक के कुछ महत्वपूर्ण ब्रांड

वैसे तो सबसे अच्छा भोजन उसे ही माना जाता है जिसे खाने वाले ने खुद ही तैयार किया हो लेकिन सेंधा नमक के परिपेक्ष्य में इसे तैयार करने का मतलब इसको पत्थर से पीस कर खाने लायक बनाना है। अब अगर सवाल पूछा जाये कि क्या ऐसा करना हर आदमी के लिए संभव है, तो इसका जबाब होगा ना।

तो दूसरा उपाय क्या है, जिससे कि फायदेमंद सेंधा नमक का लाभ हर परिवार में पहुँच सके। इसलिए मैंने सोचा कि आपको बाजार में उपलब्ध विश्वसनीय कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे विभिन्न प्रकार के Rock salt की थोड़ी जानकारी भी देता चलूँ।

Sri Sri Tattva Rock Salt

ऐसा कहा जाता है कि सेंधा नमक में 84 तरह के खनिज तत्व होते हैं जबकि साधारण नमक में केवल 2 खनिज होते हैं। यह दावा किया जाता है कि “Sri Sri Tattva Rock Salt” अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए तैयार सेंधा नमक है जो पूर्ण रूप से अपरिष्कृत, अनफ़िल्टर्ड और 100% प्राकृतिक है। AMAZON से आप ऐसे ही कई बेहतर प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

Tata Salt Rock Salt

टाटा इस देश का एक ऐसा ब्रांड हैं जिसपर लोग आँख मूँदकर विश्वास करते हैं। रोजाना अपने भोजन में एक चुटकी सेंधा नमक “ब्लड प्रेसर” एवं “शुगर” को नियंत्रित करने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। Tata Salt Rock Salt” बाजार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांड में से एक अच्छा विकल्प है साथ ही ये बहुत ही रिजनेवाल कीमत में भी मिल जाता है।

Catch Rock Salt | Pink Rock Salt Premium

“Catch Rock Salt” हड्डियों को मजबूत बनाने, त्वचा में सुधार, पाचन में मदद करता है। इसमें कोई रासायनिक तत्व नहीं  होने का दावा किया गया है। यह भी माना गया है कि ये सेंधा नमक प्राकृतिक सूक्ष्म खनिजों से भरपूर है और इसमें सोडियम की उचित मात्रा भी है। इसका नियमित उपयोग समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग पाचन में सुधार एवं रक्तचाप में कमी भी करता है।

Keya Himalayan Pink Salt

सेंधा नमक पहाड़ों के भीतर प्राकृतिक रूप से पाया जाता है और कई सदियों से मूल्यवान माना जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि यह पृथ्वी का सबसे शुद्ध नमक है। यह शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। “Keya Himalayan Pink Salt” मनुष्य के चयापचय क्रिया को नियंत्रित कर सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि यह “गुलाबी नमक” पाउडर आपके शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बहुत अच्छा है, साथ ही यह रक्तचाप को कम करने में भी मदद करता है।

Urban Platter Pink Himalayan Rock Salt Powder

यह नमक हिमालय से लिया गया सर्वोत्तम गुणवत्ता, जैविक और नैतिक रूप से प्राप्त गुलाबी नमक से निर्मित है। “Urban Platter Pink Himalayan Rock Salt power” यानि गुलाबी नमक पाउडर आपके शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बहुत अच्छा है। यह रक्तचाप को कम करने में मदद करता है और आयरन से भी भरपूर है, इसलिए इसे रोजमर्रा के सेवन के लिए बहुत अच्छा माना जा सकता है।

ये ब्लॉग आपको कैसा लगा? आप अपने विचार एवं सुझाव मुझे ईमेल या नीचे बने बॉक्स के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित कई वीडियो डाला हुआ है, आप चाहें तो उसे भी जाकर देख सकते हैं। अगर आप किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बनाये गए वीडियो को देखकर पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

मैं अपने एक दूसरे ब्लॉग में विद्यार्थिओं एवं उनकी शिक्षा से सम्बंधित भी कई प्रकार के लेख लिखता रहता हूँ, जिसमें विभिन्न तरह के एग्जाम, स्कूल, कॉलेज एवं करियर की जानकारी रहती है। आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य से सम्बंधितअन्य उपयोगी लेख

  1. पांच जहरीला खाना, जिससे रहें सावधान
  2. शुगर पेसेंट के लिए कौन सा है हेल्दी ड्रिंक
  3. बेड कोलेस्ट्रॉल को दूर भगाएँ, लेकिन कैसे?
  4. रोज प्रयोग होने वाले Common Medical Words
  5. ताकत का खजाना है मखाना, जानिए कैसे 
  6. कौन सा भोजन है सबसे ज्यादा ताकतवर

अगर आप स्वास्थ्य सुविधाओं पर और अधिक जानकारी चाहते हैं तो यहाँ क्लीक करके इस ब्लॉग के दूसरे लेख को पढ़ें।

अगर यह लेख आपको उपयोगी लगा है तो इसे अपने मित्रों के बीच जरूर शेयर कीजिये ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी से रुबरु होने का मौका मिले।

आप नीचे बने सोशल मिडिया आईकॉन के माध्यम से भी इसे अन्य लोगों तक पहुँचा सकते हैं।

4 thoughts on “सेंधा नमक खाने के फायदे | Rock Salt Benefits | Best Rock Salt in Hindi | Benefits of Rock Salt 2023”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई