Best Government Hospital for Stone Surgery in Delhi

स्टोन की सर्जरी के लिए बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल 2023 | Best Government Hospital for Stone Surgery 2023 | Top Hospital for Kidney Stone in Delhi

स्टोन की सर्जरी के लिए बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल 2023 | Best Government Hospital for Stone Surgery 2023 | Top Hospital for Kidney Stone in Delhi

वर्त्तमान समय में ज्यादातर लोगों के दिनचर्या एवं खान-पान ने उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया हुआ है। वैसे भी कहा गया है “जैसा खाये अन्न, वैसा होये मन”। इस ब्लॉग में उन्ही जीवनशैली के कारण पैदा हो रहे Kidney Stone की समस्या के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करेंगें, साथ ही साथ ये भी जानेगें की स्टोन की सर्जरी के लिए बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल कौन-कौन से हैं।

Kidney Stone क्या होता है?

सबसे पहले ये समझते हैं की Kidney Stone होता क्या है? अगर आम भाषा में समझें तो ये कह सकते हैं कि मानव शरीर के गुर्दे यानि किडनी में जब नमक एवं कुछ दूसरे मिनरल मिलकर ठोस पदार्थ बनाते हैं तो उसे ही हम किडनी स्टोन के नाम से जानते हैं।

साइज कम होने पर शुरुआत में इस स्टोन से कोई खास दिक्कत नहीं होती है लेकिन जब यही किडनी स्टोन आकार में बड़ा होने लगता है तो यह मूत्र मार्ग में अवरोधक के रूप में काम करने लगता है। इसके कारण व्यक्ति को पेशाब करते समय कड़ापन या दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन कभी-कभी इस किडनी स्टोन के कारण असहनीय पीड़ा का भी अनुभव हो सकता है, हलाकिं अगर समय रहते इस समस्या की जानकारी हो जाये तो किडनी स्टोन का उपचार एवं निदान लगभग सभी प्रकार की चिकित्सा विधि या पैथी में उपलब्ध है।

Kidney Stone की पहचान एवं जाँच

पत्थरों का कारण-

1. पेशाब में केमिकल की मात्रा का बढ़ जाना
2. शरीर में मिनरल्स की कमी होना
3. निर्जलीकरण यानि पानी की कमी होना
4. विटामिन डी की अधिकता हो जाना
5. आहार में गड़बड़ी या असंतुलित भोजन
6. जंक फूड का अत्यधिक सेवन

गुर्दे की पथरी के लक्षण-

1. बार-बार पेशाब होना
2. पेशाब करते समय दर्द होना
3. जी का मिचलाना
4. बुखार
5. शूल का दर्द होना
6. लगातार पसीना आना

किडनी स्टोन की पहचान

  1. ब्लड टेस्ट – किसी भी व्यक्ति के खून की जाँच से उसमें मौजूद कैल्सियम एवं यूरिक एसिड की अधिकता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है, ये जानकारी गुर्दे की स्थिति तथा उसके स्वास्थ्य की जानकारी देता है।
  2. मूत्र परिक्षण – मूत्र की जाँच द्वारा किडनी के स्टोन की जानकारी बेहद आसानी से प्राप्त की जा सकती है। जाँच के दौरान मूत्र में स्टोन बनाने वाले पदार्थ की मौजूदगी से इसे कन्फर्म किया जा सकता है।
  3. एक्सरे – एक्सरे में छोटे स्टोन तो दिखाई नहीं देते हैं लेकिन बड़े साइज के किडनी स्टोन को आसानी से एक्सरे द्वारा देखा जा सकता है।
  4. अल्ट्रासाउंड – ये एक प्रकार का नॉन-इनवेसिव टेक्निक है जिसके द्वारा तुरंत किडनी स्टोन की जाँच एवं पहचान की जा सकती है। अल्ट्रासाउंड के द्वारा न केवल स्टोन का कन्फर्मेशन मिलता है बल्कि इसके आकार-प्रकार की विस्तृत जानकारी भी मिल जाती है।
  5. CT –  कई बार डॉक्टर कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी का भी चयन किडनी स्टोन का पता लगाने के लिए करते हैं। इस विधि द्वारा भी स्टोन के होने की जानकारी तुरंत मिल जाती है।

Kidney Stone का उपचार

किडनी स्टोन का उपचार एलोपैथी में आमतौर पर ऑपरेशन द्वारा इसे निकालकर किया जाता है लेकिन एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के अलावा दूसरी पैथी जैसे, आयुर्वेद, यूनानी, नैचरोपैथ तथा होमियोपैथ में इसे दवाई द्वारा भी गलाने या खत्म किये जाने की दवाई उपलब्ध है।

कई बार किडनी स्टोन के साइज पर भी निर्भर करता है की व्यक्ति को कौन से चिकित्सा पद्धति का चुनाव करना चाहिए। अगर साइज बहुत बड़ा हो तो उसे ऑपरेशन द्वारा निकलवाया जा सकता है लेकिन अगर स्टोन आकार में छोटा है तो किसी भी चिकित्सा विधि से उसे खत्म करने या गलाये जाने की दवाई ली जा सकती है।

यहाँ पर मैं अपना अभी हाल का एक अनुभव भी शेयर करना चाहूँगा। मेरे बुआ के लड़के जिसकी उम्र लगभग 42 साल होगी को अक्टूबर 2022 में एक दिन पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। अल्ट्रासाउंड के पाश्च्यात पता चला की उनकी किडनी में 5mm का एक स्टोन है। प्रारंभिक उपचार के बाद मैंने जनवरी 2023 में उनको दिल्ली बुलाकर डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के आयुर्वेद डिपार्टमेंट में डॉक्टर को दिखाया।

मेरे फुफेरे भाई का जनवरी 2023 में आयुर्वेदिक चिकित्सा शुरू हो गया। तीन महीने की आयुर्वेदिक दवाई खाने के बाद पुनः उनका मई 2023 में अल्ट्रासाउंड करवाने पर ये पता चला की उनका  Kidney Stone खत्म हो गया है। इतने कम समय में 5mm के किडनी स्टोन का निकल जाना ये साबित करता है कि न केवल एलोपैथ बल्कि बल्कि आयुर्वेदिक इलाज द्वारा भी इससे निजात पाया जा सकता है।

फिर भी मैं ये कहना चाहूँगा कि किसी भी आदमी को इलाज का चुनाव अपने विवेक के आधार पर करना चाहिए, ये बहुत ही महत्वपूर्ण है कि आपका किस विधि पर पूर्ण विश्वास है क्योंकि मरीज का विश्वास उसे जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने में काफी मदद करता है।

एलोपैथ में Kidney Stone का ऑपरेशन

एलोपैथ में किडनी स्टोन का ऑपरेशन किये जाने की बहुत सारी विधि उपलब्ध है जिसमें लेप्रोस्कोपिक विधि, लेजर विधि एवं शॉक वेव लिथोट्रिप्सी विधि सबसे ज्यादा प्रचलित है।

किडनी स्टोन के लेप्रोस्कोपिक उपचार विधि में पथरी की स्थिति के अनुसार मूत्र वाहिनी यानि रीनल पेल्विस में एक छोटा कट लगाकर लेप्रोस्कोपिक मशीन को अंदर डालकर स्टोन को काट कर हटा दिया जाता है। पथरी के निकल जाने पर नार्मल टांकों द्वारा चीरा को बंद कर दिया जाता है। इस विधि में ज्यादा समय भी नहीं लगता और पेशेंट जल्दी से जल्दी रिकवर कर जाता है।

लेजर विधि में युरेरोस्कोप द्वारा पथरी पर उच्च एवं तीव्र लेजर किरण डालकर स्टोन को टुकड़े-टुकड़े में तोड़ दिया जाता है, जिससे इसके कई हिस्से हो जाते हैं। फिर उस स्टोन के टुकड़ों को बाहर निकाल लिया जाता है। ये भी एक प्रचलित तरीका है जिससे पेशेंट को कम से कम समय में परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।

उपचार के शॉक वेव लिथोट्रिप्सी टेक्निक में सर्जन द्वारा शॉक वेव पल्सेस का इस्तेमाल किया जाता है। इस पल्सेस टेक्निक में भी लेजर विधि की तरह ही बड़े आकार के स्टोन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है। फिर मरीज को कुछ खास तरह के तरल या अत्यधिक मात्रा में लिक्विड पदार्थ का प्रयोग करने के लिए कहा जाता है, जिससे कि पल्सेस टेक्निक द्वारा तोड़े गए स्टोन के छोटे टुकड़े को मूत्र के माध्यम से शरीर के बाहर निकाला जा सके। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन यह भी एक कारगर विधि माना जाता है।

किडनी स्टोन के इलाज के बाद की देखभाल

स्टोन के ऑपरेशन के बाद जरुरत के आधार पर मरीज को एक या दो दिन हॉस्पिटल में रहने की जरुरत हो सकती है। आमतौर पर गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन किये जाने के बाद मरीज को बहुत खास देखभाल की जरुरत नहीं होती है उनको केवल कुछ समय के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों का सेवन करना होता है ताकि जल्दी से जल्दी रिकवरी हो सके। लेकिन फिर भी पूरी तरह से दिनचर्या में लौटने से पहले पेशेंट को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि ऑपरेशन के पाश्च्यात टांकें को पूरी तरह से सूखने तथा ठीक होने में समय लग सकता है।

Best Government Hospital for Stone Surgery in Delhi 2023

  1. सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली 
  2. AIIMS, दिल्ली 
  3. डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली 
  4. LNJP हॉस्पिटल, दिल्ली
  5. GTB  हॉस्पिटल, दिल्ली 
  6. BSA हॉस्पिटल, रोहिणी, दिल्ली

उपरोक्त हॉस्पिटल के अलावा भी दिल्ली के कई दूसरे हॉस्पिटल में किडनी स्टोन का इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। अगर आप एलोपैथी द्वारा अपना इलाज करवाना चाहते हैं तो इनमें से किसी भी हॉस्पिटल के सर्जरी डिपार्टमेंट का ओपीडी स्लिप बनवाकर वहाँ दिखा सकते हैं। किडनी स्टोन से सम्बंधित सभी तरह का समाधान सर्जरी डिपार्टमेंट में ही उपलब्ध होता है।

आपको ये भी जानना चाहिए की गवर्नमेंट हॉस्पिटल में इलाज एवं ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त या कम से कम शुल्क में प्राप्त किया जा सकता है। उपरोक्त में से जिस हॉस्पिटल में प्राइवेट वार्ड उपलब्ध है, अगर वहाँ कमरा खाली है तो उसका निर्धारित शुल्क देकर आप भी उसका लाभ ले सकते हैं।

Home Remedies for Kidney Stone Problem

जैसा कि हमने इस ब्लॉग में चर्चा किया कि किडनी की पथरी अब एक बहुत ही आम समस्या बन चुकी है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो रही है। पहले बच्चों में ये समस्या बिल्कुल नहीं पाई जाती थी लेकिन अब छोटी उम्र के लड़के-लड़कियों में भी इसकी शिकायत मिलने लगी है।

यूरिन में मौजूद रसायन जैसे- यूरिक एसिड, फॉस्फोरस, कैल्शियम, ऑक्सालिक एसिड आदि मिलकर ही पथरी बनाते हैं। आजकल हर 10 लोगों में से एक व्यक्ति को यह बीमारी होने लगा है। वैसे तो गुर्दे की पथरी ज्यादातर किडनी में ही होती है, लेकिन कभी-कभी यह मूत्रमार्ग या गाल ब्लैडर में भी हो जाता है।

पथरी ठीक करने के घरेलू उपाय-

एलोपैथिक चिकित्सा में पथरी का इलाज आसानी से हो जाता है, लेकिन इसमें खर्चा बहुत अधिक करना पड़ सकता है। अगर इसी का इलाज प्राकृतिक तरीके से किया जाये तो कम से कम खर्च में इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इस लेख में आपको उनमें से कुछ तरीकों की दी जा रही है।

1.नींबू का रस और जैतून का तेल-

नींबू का रस एवं जैतून के तेल का मिश्रण गॉल ब्लैडर के स्टोन को ठीक करने में कारगर ओषधि है। इससे गुर्दे की पथरी भी आसानी से ठीक हो जाती है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड शरीर में कैल्शियम से बनने वाले स्टोन को समाप्त कर देता है और इसके बढ़ने की प्रक्रिया को पूरी तरह से खत्म कर देता है।

उपयोग का तरीका- 4 बड़े चम्मच नींबू के रस में बराबर मात्रा में जैतून का तेल मिलाकर, इस मिश्रण को पानी के साथ पीना चाहिए।
इस प्रक्रिया को दिन में 3 से 4 बार किया जा सकता है। ऐसा लगातार 3 से 7 दिनों तक करें। इसमें ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर पथरी का आकार बड़ा है तो इस विधि का प्रयोग न करें।

घरेलू उपाय करने से पहले किसी अच्छे सर्जन से जाँच जरूर करवा लें।

2.सेब का सिरका-

ऐसा देखा गया है कि सेब का सिरका गुर्दे की पथरी को बड़ी आसानी से गलाता है। लेकिन इसमें क्षारीय गुण होते हैं, जो रक्त एवं पेशाब को प्रभावित कर सकते हैं।

उपयोग का तरीका- 1 कप गुनगुने पानी में 2 बड़ा चम्मच सिरका का लेकर इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे दिन में 1-2 बार पिएं।

3.अनार का जूस-

अनार के दाने एवं जूस दोनों से ही किडनी स्टोन को दूर किया जा सकता है।

उपयोग का तरीका- प्रतिदिन अनार के दाने या 1 गिलास अनार का जूस जरूर पिएं। अगर आपको यह पसंद नहीं है तो आप इसके कुछ दानों को निकालकर सलाद में मिला दें, फिर आप इसे आसानी से खा सकते हैं।
इसके अलावा एक बड़े चम्मच अनार के दानों को पीसकर पेस्ट बना लें, फिर इसे उबले हुए काले चने के साथ खाएं या इसका सूप बना कर पी लें। यह हमारे शरीर के अंदर की पथरी को गलने में मदद करता है।

4.पवित्र तुलसी का पत्ता-

तुलसी गुर्दे की किसी भी बीमारी के लिए बहुत ही अच्छी औषधि मानी गई है साथ ही साथ यह शरीर के पूरे अंग को स्वस्थ रखती है।

उपयोग का तरीका- 1 चम्मच तुलसी का रस लेकर इसे शहद में मिलाकर कुछ महीनों तक रोज सुबह सेवन करें। अगर किसी को शहद पसंद नहीं है तो वो केवल तुलसी का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप तुलसी के कुछ पत्ते भी चबा सकते हैं।

अगर आप ग्रीन टी का उपयोग करते हैं तो उसकी जगह तुलसी की पत्तियों का चाय बनाकर भी पी सकते हैं, इसमें 1 चम्मच शहद मिला देने से यह और अधिक स्वास्थ्यवर्धक तथा स्वादिष्ठ हो जायेगा।

5.गेहूं के बालियों का जूस-

गुर्दे की पथरी को प्राकृतिक तरीके से निकालने के लिए गेहूं के गोले का जूस पीना काफी अच्छा माना जाता है।

उपयोग का तरीका- आप गेहूं की बालियों का जूस निकाल लें। इसके 1 गिलास जूस में 1 चम्मच नींबू और 1 चम्मच शहद मिला दें। इस शर्बत को दिन में 2-3 बार पियें। आपको इस जूस से मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, विटामिन बी एवं अमीनो एसिड मिलता है जो स्टोन को गलने में मदद करता है।

6.प्याज-

हम सभी जानते हैं कि प्याज में कई औषधीय गुण होते हैं। यह हमें न केवल पथरी बल्कि और भी कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है।

उपयोग का तरीका- 1 गिलास पानी में 2 प्याज डालकर इसे धीमी आंच पर अच्छे से पका लें, पक जाने के बाद इसे ठंडा कर लें फिर अब इस उबले हुए प्याज को मिक्सी में पीस लें। इसको छानकर इससे रस निकाल लें और 1-2 दिन तक पिएं, ऐसा करने से पथरी के गलने की बहुत अधिक संभावना होती है।

7.अंगूर-

अंगूर अपने-आप में एक शानदार औषधि है। इसमें पोटैशियम और नमक के साथ-साथ पानी भी होता है जो किडनी के पत्थर को गलने में मदद करता है।

8.तरबूज-

तरबूज का नियमित प्रयोग पथरी को दूर करने के लिए एक बहुत ही अच्छा श्रोत है। तरबूज में अत्यधिक मात्रा में पोटैशियम होता है जो हमारी किडनी को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह पेशाब में एसिड लेवल को भी संतुलित रखता है। इसमें पोटैशियम के साथ-साथ पानी की भी अत्यधिक मात्रा होती है इसलिए इसको खाने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है जिससे किडनी कि पथरी पेशाब के रास्ते आसानी से निकल जाती है।

इन सबके वाबजूद मैं आपको ये बताना चाहूँगा कि पथरी का दर्द बहुत ही असहनीय होता है, इसलिए जब भी ऐसा महसूस हो तो जल्दी से जल्दी किसी नजदीकी डॉक्टर को जरूर दिखाएं, फिर उनकी सलाह पर ही आप इन तरीकों में से किसी को अपनाएं।

ये लेख आपको कैसा लगा, नीचे कमेंट करके बताईएगा। आपके द्वारा किया गया सभी कमेंट मेरे लिए एक रिवार्ड के जैसा है तथा यही मेरी मेहनत को सफल बनता है, इसलिए कमेंट जरूर कीजियेगा।

इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप अपने प्रश्न एवं विचार हमें नीचे बने कमेंट बॉक्स के द्वारा भेज सकते हैं, हमारी टीम आपके प्रश्नों का जल्दी से जल्दी जबाब देने कि कोशिश करेगी।

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें।

मैंने भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले देश के सभी सरकारी हॉस्पिटल का Online Appointment द्वारा OPD की पर्ची/स्लिप बनवाने के ऊपर एक Video बनाया हुआ है, जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं। आप मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं ताकि यहाँ आने वाले सभी वीडियो की जानकारी आपतक सबसे पहले पहुँच सके।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

दिल्ली के स्वस्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित लेख

  1. दिल्ली के सभी गवर्नमेंट डेंटल हॉस्पिटल की लिस्ट
  2. दिल्ली के हॉस्पिटल जहाँ केवल बच्चों का इलाज होता है
  3. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में फ्री इलाज, जानिए कैसे
  4. येलो फीवर का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  5. दिल्ली सरकार के सभी हॉस्पिटल की लिस्ट
  6. कौन से गवर्नमेंट हॉस्पिटल में होता है आखों का बेहतरीन इलाज

ये भी जरूर पढ़ें

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में किस दिन होगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. पाँच जहरीला भोजन जिससे किसी की जान जा सकती है
  5. डायबिटिक रोगी के लिए 5 सबसे हेल्दी ड्रिंक
  6. मखाना क्यों है इतना शानदार, जानिए सारे फायदे

RML DELHI के सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML का OPD कार्ड online बनेगा, जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  5. RML हॉस्पिटल दिल्ली के फोन नंबर की जानकारी
  6. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन की जानकारी
  7. RML के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  8. RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  9. RML के यूनानी विभाग में इलाज करवाने के फायदे
  10. RML में मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी

इस शानदार जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुँचा  सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई