Five Raw Vegetables for Bad Cholesterol

5 कच्ची सब्जी जिसको खाने से दूर होगा बैड कोलेस्ट्रॉल 2023 | Five Raw Vegetables for Bad Cholesterol | Best Green Vegetables for Cholesterol

5 कच्ची सब्जी जिसको खाने से दूर होगा बैड कोलेस्ट्रॉल 2023 | Five Raw Vegetables for Bad Cholesterol | Best Green Vegetables for Cholesterol

आजकल आप किसी से भी सेहत से जुड़ी बातचीत शुरू कीजिये, थोड़ी ही देर में आपको 50 नसीहतें मिलेंगी और उसमे सबसे ज्यादा चर्चा का विषय होता है ह्रदय से सम्बंधित बीमारियाँ और अगर हार्ट डिजीज कि बात हो रही हो तो उसमें कोलेस्ट्रॉल कैसे छूट सकता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि इस ब्लॉग में हम उन 5 कच्ची सब्जियों के बारे में जानेंगें जो हमें BAD CHOLESTEROL से दूर रखता है।

लेकिन उससे पहले ये जानते हैं कि ये कोलेस्ट्रॉल होता क्या है?

अगर सामान्य भाषा में समझें तो कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा या फैट ही है जो मोम जैसा पदार्थ होता है, यह शरीर में कोशिका, झिल्ली, कई प्रकार के हार्मोन और विटामिन डी बनाने के लिए अतिमहत्वपूर्ण है।

कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं पहले वाले को कहते है “HDL यानि अच्छा कोलेस्ट्रॉल” और दूसरे वाले को कहते हैं “बुरा कोलेस्ट्रॉल यानि LDL”

LDL कोलेस्ट्रॉल को अक्सर “Bad Cholesterol” कहा जाता है क्योंकि यह आपके रक्त वाहिकाओं की दीवारों में धीरे-धीरे जमा होता जाता है, जिस कारण “दिल का दौरा” या “स्ट्रोक” जैसी बीमारी होने कि संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है।

लेकिन सभी प्रकार के कोलेस्ट्रॉल खतरनाक नहीं  होते हैं बल्कि हमारे शरीर को अपनी नसों की रक्षा करने और स्वस्थ कोशिकाओं और हार्मोन बनाने के लिए इसकी आवश्यकता हमेशा होती है, इस कोलेस्ट्रॉल को उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन यानि HDL या “Good Cholesterol” भी कहा जाता है। यही वो HDL है जो बुरे कोलेस्ट्रॉल यानि LDL को अपने साथ आपके लीवर में ले जाता है, जहां इसे आपके शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।

हाई एचडीएल कोलेस्ट्रॉल यानि HDL का अच्छा स्तर हमें दिल के दौरे और स्ट्रोक दोनों से बचा सकते हैं।

जब LDL कोलेस्ट्रॉल के जाँच एवं उसके परिणामों की बात आती है तो यह जितनी कम संख्या में हो वही बेहतर रहता है। एक सामान्य वयस्क के लिए निम्नलिखित मानकों को आधार के रूप में लिया जा सकता है।

  • Less than 100 milligrams per deciliter (mg/dL): Optimal
  • 100-129 mg/dL: Near or above optimal
  • 130-159 mg/dL: Borderline high
  • 160-189 mg/dL: High
  • 190 mg/dL and above: Very high

ये सभी जानकारी आपको जागरूक रहने के लिए बताया जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल जाँच कि सलाह आपके डॉक्टर द्वारा लक्षण के आधार पर दी जा सकती है। सामान्य परिस्थितियों में कोलेस्ट्रॉल कि जाँच खुद करवाने कि जरुरत नहीं होती है लेकिन आजकल लोग जागरूक रहने के लिए समय समय पर इसका टेस्ट करवाते रहते हैं।

कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी अधिकतर समस्या किसी भी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर द्वारा देखा जाता है।

आइये अब जानते हैं कि वो कौन सी कच्ची सब्जियाँ हैं जो हमें इस बुरे कोलेस्ट्रॉल [LDL] से बचाती हैं।

Five Raw Vegetables for Bad Cholesterol

शरीर में बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए वैसे तो कई प्रकार कि अलग-अलग दवाएं उपलब्ध हैं, जिसका असर भी काफी प्रभावी होता है लेकिन इसके साथ ही बहुत सारे ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से LDL लेवल को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

किसी भी दवाई को लंबे समय तक लेना कहीं न कहीं आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है लेकिन साथ ही रोजाना घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना भी किसी व्यक्ति के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है परन्तु डाइट कि कुछ ऐसी चीज भी है जिसका आसानी से नियमित रूप से सेवन किया जा सकता है और इसकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल यानि LDL लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

अब बस आपको अपनी डाइट में थोड़ा सा परिवर्तन करना है और वह बदलाव है आपके रोजाना के भोजन में कुछ ऐसी कच्ची सब्जियों को शामिल करना जो आसानी से खाई जा सकती है।

1. भिंडी (Okra for Bad Cholesterol)

शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए भिंडी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। कई ऐसे रिसर्च हुए हैं जिसके अनुसार भिंडी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल आंत में अवशोषित नहीं हो पाता है और यह मल के माध्यम से शरीर से बहुत आसानी से बाहर निकल जाता है।

2. मूली (White Radish for Bad Cholesterol)

हमारे देश में मूली सामान्य तौर पर अक्टूबर से मार्च तक बहुत ही आसानी से मिल जाता है। मूली का नियमित सेवन करना किसी भी व्यक्ति के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने में बहुत मदद कर सकता है। मूली में मिलने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने में काफी प्रभावी साबित होता है। कोई भी व्यक्ति रोजाना अपने सलाद में मूली का प्रयोग कर सकता है।

3. गाजर (Carrot for Bad Cholesterol)

बाजार में दो प्रकार के गाजर मिलते हैं एक देखने में काला होता है दूसरा लाल दिखता है, आप दोनों का सेवन कर सकते हैं। सलाद में गाजर खाना सबको बहुत पसंद होता है। यह न सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने मदद करता है, बल्कि इसके लगातार प्रयोग से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी तेजी से सामान्य होने लगता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ कुछ ऐसे दूसरे तत्व भी पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने में बहुत मदद करते हैं।

4. टमाटर (Tomato for Bad Cholesterol)

जिन लोगों को बैड कोलेस्ट्रॉल की बहुत ज्यादा समस्या है उन्हें नियमित रूप से टमाटर खाने की भी सलाह दी जाती है। सभी व्यक्ति को अपने भोजन में कम से कम एक टमाटर जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें लाइकोपीन नामक एक खास तरह का कंपाउंड पाया जाता है, जो LDL लेवल को कम करने में बहुत मदद करता है।

5. पालक (Spinach for Bad Cholesterol)

बैड कोलेस्ट्रॉल यानि LDL को कम करने वाली सबसे अच्छी कच्ची सब्जियों में पालक का नाम भी प्रमुखता से आता है। एक कप पालक के जूस में करीब 6 ग्राम फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य स्तर पर लाने में काफी मदद करता है। रोजाना के भोजन में एवं सलाद में पालक के कुछ ताजे पत्ते भी शामिल किए जा सकते हैं।

*नोट – यह लेख केवल जागरूकता एवं सजग रहने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी स्थिति में इसका इस्तेमाल किसी दवा की जगह नहीं किया जा सकता है।

इस ब्लॉग को पढ़ने के  लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

ये ब्लॉग आपको कैसा लगा, नीचे बने कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिखकर मुझे जरूर बताइयेगा। आपका प्रत्येक कमेंट मेरे लिए एक प्रेरणाश्रोत है, क्योंकि तब मुझे लगता है कि मेरे द्वारा किया गया मेहनत किसी जरूरतमंद के काम आ रहा है और इसी से मेरी मेहनत सफल हो जाती है।

अगर आप इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो अपने सवाल जरूर लिखे, हमारा ये प्रयास होगा कि हमारी टीम आपके हर शंका का समाधान कर सके।

इसी तरह के और भी ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्य सुविधा से सम्बंधित नियमित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं, क्योकिं इस तरह के लेख मेरे ब्लॉग पर नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे की तरफ आपके दाहिनी ओर बने सब्सक्राइब बटन को दबाएं और हमारा उत्साह बढ़ाएं।

मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित कई वीडियो डाला हुआ है, आप चाहें तो उसे भी जाकर देख सकते हैं। अगर आप किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बनाये गए वीडियो को देखकर पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

मैं अपने एक दूसरे ब्लॉग में विद्यार्थिओं एवं उनकी शिक्षा से सम्बंधित भी कई प्रकार के लेख लिखता रहता हूँ, जिसमें विभिन्न तरह के एग्जाम, स्कूल, कॉलेज एवं करियर की जानकारी रहती है। आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं।

देश के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा की जानकरी

  1. बेंगलुरु के बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल की जानकारी
  2. भारत के बेहतरीन 11 गवर्नमेंट हॉस्पिटल
  3. गवर्नमेंट हॉस्पिटल एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के इलाज का फर्क
  4. पढ़िए भारत के सभी AIIMS हॉस्पिटल के बारे में
  5. भारत के शीर्ष 20 कैंसर अस्पताल के बारे में जानिए
  6. भारत के किसी भी AIIMS का Online Appointment कैसे लें

दिल्ली के स्वास्थ्य सुविधा पर महत्वपूर्ण लेख

  1. स्टोन सर्जरी के लिए दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल की जानकारी
  2. दिल्ली के सभी TB हॉस्पिटल की जानकारी
  3. कौन-कौन से हैं दिल्ली के बेस्ट गवर्नमेंट आई हॉस्पिटल
  4. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज होगा, कैसे?
  5. जानिए दिल्ली सरकार के आरोग्य सुविधा के बारे में
  6. दिल्ली के सबसे अच्छे आँखों के हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज

अच्छे स्वास्थ्य से सम्बंधितअन्य उपयोगी लेख

  1. ROCK सॉल्ट खाने के फायदे
  2. पांच जहरीला खाना, जिससे रहें सावधान
  3. शुगर पेसेंट के लिए कौन सा है हेल्दी ड्रिंक
  4. बेड कोलेस्ट्रॉल को भगाएँ दूर, कैसे?
  5. Common Medical Words
  6. ताकत का खजाना है मखाना, जानिए कैसे 

RML हॉस्पिटल, दिल्ली की विस्तृत जानकारी

  1. RML हॉस्पिटल के यूनानी डिपार्टमेंट की जानकारी
  2. RML हॉस्पिटल में उपलब्ध सभी सुविधा को जानिए
  3. आयुर्वेद डिपार्टमेंट RML हॉस्पिटल की सुविधा को जानें
  4. येलो फीवर वेक्सीन कैसे लगवाएँ
  5. कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की सम्पूर्ण जानकारी
  6. परिवार कल्याण विभाग में उपलब्ध सुविधा की जानकारी
  7. RML में कुत्ते काटने पर फ्री रेबीज की टिका लगवायें
  8. इस हॉस्पिटल के इमरजेंसी सुविधा के बारे में जानिए
  9. RML हॉस्पिटल के सभी विभागों की जानकारी 
  10. राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कैसे पहुचें
  11. RML हॉस्पिटल के लैब टेस्ट सुविधा की पूरी जानकारी
  12. RML हॉस्पिटल में कौन-कौन से स्पेशल क्लिनिक चलाये जाते हैं

इस विस्तृत जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे लोगों तक भी आसानी से पहुँचा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई