मखाना के फायदे | मखाना क्यों है इतना गुणकारी | Benefits of Makhana in Hindi 2023

Benefits of Makhana in Hindi 2023 मखाना है बहुत ही गुणकारी Makhana ke Fayde मखाना खाने के कुछ अनोखे फायदे Makhana Benefits in Hindi Makhana Health Benefits

Benefits of Makhana in Hindi नाम के इस लेख में आज हम एक ऐसे बीज या नट के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करेंगें जो अत्यंत ही पौष्टिक एवं औषिधीय गुणों से भरपूर होता है।

किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा एवं उसकी पहली जरुरत भोजन होता है। अगर भोजन दुरुस्त है तो शरीर भी तंदुरुस्त होगा। इस कॉलम में आमतौर पर मैं अपने निजी अनुभवों को शेयर करता हूँ जो स्वास्थ्य से ही जुड़ी होती है। इसके पहले भी मैंने इस कॉलम में “कैसा हो आपका भोजन” शीर्षक से भोजन एवं उसकी प्रकृति के बारे में विस्तार से बताया है। आप मेरे उस लेख को भी पढ़ सकते हैं।

मखाना क्या होता है What is Makhana in Hindi

हजारों साल से मखाने को कई प्रकार से प्रयोग में लाया गया है। खासकर व्रत एवं उपवास के समय इसका सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता रहा है। मखाने से कई प्रकार के मेवे, मिठाई एवं खीर भी बनाई जाती है। हमारे वैदिक ग्रन्थ आयुर्वेद में भी इसके विभिन्न गुणों की विस्तार से चर्चा की गई है।

मखाना जल में उगने वाले एक ऐसे पौधे का बीज होता है जो बिलकुल कमल के ही सामान दीखता है। इसके पौधे का पत्ता बड़ा सा होता है जो ऊपर से हरा एवं नीचे से लाल या बैगनी रंग का दिखाई देता है। इस पौधे में स्पंज जैसा एक गोलाकार फल लगता है जिसमें मटर के दाने के बराबर के आकार का बीज होता है। इसके बीज को निकाल कर सूखने के बाद उसे गर्म बालू में भुना जाता है जिससे यह बीज फूल जाता है और खाने योग्य हो जाता है, इसी को मखाना कहते हैं।

मखाना स्वादिष्ट एवं ठंढी तासीर का होता है। गर्म किये जाने पर यह कुरकुरा हो जाता है इसलिए इसे आजकल बहुत सारे लोग स्नेक्स के रूप में भी खाने लगे हैं।

सबसे ज्यादा उत्पादन कहाँ होता है

वैसे तो इसकी खेती किसी भी जलीय तालाब या पोखर में की जा सकती है लेकिन इसका सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बिहार एवं जम्मू कश्मीर है। बिहार में मखाने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। पुरे भारत के मखाना उत्पादन में से 85% से अधिक का उत्पादन बिहार में ही होता है। इसलिए इसे मखाना उत्पादन का सबसे अग्रणी राज्य का दर्जा मिला हुआ है।

मखाने के औषधीय गुण कौन-कौन से हैं

मखाना न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसको खाने से कई सारे लाभ भी होते हैं। इसे बच्चे, जवान, गर्भवती, बुजुर्ग, बीमार कोई भी खा सकता हैं तो आइये जानते हैं की इसके क्या-क्या फायदे हैं।

  1. यह मधुमेह के रोगी के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।
  2. हृदय रोगों में भी फायदे के लिए इसका प्रयोग होता है।
  3. इसको खाने से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  4. इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
  5. इसका प्रयोग पुरुषों एवं महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।
  6. इसका प्रयोग सेलेनियम एवं जिंक जैसे तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।
मखाना खाएं, सेहत बनायें

मखाने को यूँ ही नहीं गुणों का खान बताया गया है आइये जानते है की इसमें कौन कौन से तत्व पाए जाते हैं।

मखाने में पाए जाने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व-

  • फॉस्फोरस
  • पोटेशियम
  • आयरन
  • कैल्शियम
  • मेग्नेशियम
  • कॉपर
  • मैगनीज
  • कार्बोहैड्रेट [76%]
  • प्रोटीन [10-12%]
  • वसा [1-2%]

इसमें अमीनों अम्ल के साथ-साथ हिस्टिडीन एवं आर्जिनिन की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। मखाने में विटामिन B-1, C एवं कुछ मुख्य एल्केलाइड जैसे- एपिजेनिन, क्वेरसेटिन और केम्पफेरोल की मात्रा भी पाई जाती है।

कौन-कौन सी बीमारी में मखाना है उपयोगी
  1. दस्त में लाभ – मखाने को घी में भूनकर खाने से दस्त में लाभ होता है
  2. निपुंसकता का इलाज – इसमें आंतरिक शक्ति को बढ़ाने का गुण होता है जिससे पुरुषों को निपुंसकता की समस्या में काफी लाभ होता है
  3. झुर्रिओं का इलाज – मखाने के सेवन से त्वचा में तैलीय गुण बनाये रखने में मदद मिलती है जिससे शरीर पर झुर्री नहीं बनती है। इसलिए अगर आप लम्बे समय तक जवान दिखना चाहते है तो इसका सेवन शुरू कर दें।
  4. गर्मी में राहत – मखाने की तासीर ठंढक लिए होती है इसलिए इसके खाने से शरीर में शांति एवं शीतलता बनी रहती है।
  5. मसूड़ों की समस्या में राहत – मखाने में यह गुण होता है की यह मसूड़ों से खून आने से रोकता है। इसके बराबर प्रयोग से मसूड़ों की कमजोड़ी दूर होती है।
  6. मधुमेह में लाभ – आधुनिक जीवनशैली के कारण भोजन में असंतुलन से शरीर में शर्करा की मात्रा अधिक हो जाती है जिससे शुगर की समस्या हो सकती है। मखाने का प्रयोग डाइबिटीज में लाभकारी होता है।
  7. ब्लडप्रेशर का नियंत्रण – मखाने में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन इसमें पोटेशियम की मात्रा काफी होती है जो उच्चरक्तचाप को नियंत्रित रखती है।
  8. दिल का रखता है ख्याल – इसके सेवन से हृदय में रक्त की आपूर्ति सुधरती है जो हार्टअटैक जैसी खतरनाक बीमारी से बचाती है।

केल्सियम से भरपूर मखाने के प्रयोग से गठिया एवं जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलता है। यह अत्यंत सुपाच्य होता है इसलिए इसका सेवन नियमित रूप से किया जा सकता है। अब निर्णय आपका है कि आप इस शानदार एवं सर्वगुणसम्पन्न मखाने से मिलने वाले अनेकों प्रकार के लाभ को कैसे उठाते हैं।

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो कृपया दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

मैंने  भारत के किसी भी सरकारी अस्पताल का ओपीडी का पर्ची बनवाने के ऊपर एक वीडियो भी बनाया हुआ है जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

उपरोक्त जानकारी आपको कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताईएगा, इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग www.hellocounsellor.com पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

दिल्ली में उपलब्ध स्वस्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कौन से दिन रहेगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वस्थ्य के लिए बेहतर होता है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. केजरीवाल सरकार के बजट में स्वस्थ्य सुविधा पर कितना खर्च होता है
  5. कौन-कौन से हैं दिल्ली के सबसे बेहतरीन सरकारी हॉस्पिटल
  6. केजरीवाल सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सभी हॉस्पिटल की लिस्ट
  7. दिल्ली के BLOOD BANK की सम्पूर्ण जानकारी
  8. दिल्ली के सभी GOVERNMENT DENTAL HOSPITAL की सूचि
  9. जानिए दिल्ली के किस हॉस्पिटल में केवल बच्चों का इलाज होता है
  10. किस गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है
  11. कौन से सरकारी हॉस्पिटल में IVF की सुविधा मिल सकती है
  12. माँकीपॉक्स कैसे फैल सकता है, क्या है उपाय
  13. मखाना इतना लाभदायक क्यों है, विस्तार से जानिए
  14. YELLOW FEVER का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  15. जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले COMMON MEDICAL WORDS
  16. दिल्ली सरकार के Arogya Kosh Scheme का लाभ कैसे लें

RML HOSPITAL DELHI में उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML HOSPITAL का OPD स्लिप घर बैठे बना सकते हैं जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के सभी स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. फेमिली प्लानिंग डिपार्टमेंट में क्यों दिए जाते हैं मरीजों को पैसे
  5. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  6. RML हॉस्पिटल दिल्ली के महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर की जानकारी
  7. जानिए कौन-कौन से विभाग में इलाज करवा सकते हैं RML हॉस्पिटल दिल्ली में
  8. RML के ट्रामा सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं
  9. RML हॉस्पिटल से निकलने वाली वेकेंसी के बारे में जानिए
  10. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन सुविधा की पूरी जानकारी
  11. आपको RML HOSPITAL के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  12. कैसा है RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  13. क्यों ये हॉस्पिटल इतना मशहूर है आम लोगों के बीच
  14. यूनानी डिपार्टमेंट में इलाज करवाने के फायदे जानिए
  15. RML हॉस्पिटल दिल्ली में मिलने वाले सभी सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी

इस विस्तृत जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे लोगों तक भी आसानी से पहुँचा  सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई