Best Government Dental Hospitals Delhi 2023

गवर्नमेंट डेंटल हॉस्पिटल दिल्ली की लिस्ट 2023 | Best Government Dental Hospitals Delhi 2023

Best Government Dental Hospitals Delhi 2023 दिल्ली के सबसे अच्छे सरकारी डेंटल हॉस्पिटल की जानकारी | Government Dental Hospital Delhi | Dental Government Hospital in Delhi

आज के इस ब्लॉग में आपको उस परेशानी के समाधान की जानकारी मिलेगी जिसके बारे में GOOGLE पर सबसे अधिक सर्च किया जाता है और वो समस्या है आपका डेंटल प्रॉब्लम। इस ब्लॉग में आप जानेंगें की दिल्ली में इस परेशानी का समाधान कौन से Government Hospital में आसानी से मिल सकता है। तो फिर आइये जानते हैं कैसा है दिल्ली के दांतों का सरकारी हॉस्पिटल।

अक्सर बहस या लड़ाई-झगड़ों के दौरान लोग एक दूसरे के दाँत तोड़ने की बात करते हैं लेकिन अगर सच में ऐसा हो जाये तो उस व्यक्ति का जीना दूभर हो जायेगा क्योंकि दाँत हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसा माना जाता है कि दाँत हमारे शरीर का सबसे मजबूत अंग होता है जिसका हमारे भोजन प्रणाली को बेहतरीन बनाये रखने में सबसे ज्यादा योगदान होता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं अपने इस ब्लॉग पर दिल्ली में उपलब्ध सरकारी एवं अत्यंत कम खर्च में मिलने वाले स्वस्थ्य सुविधाओं कि जानकारी देता हूँ। इसके पीछे उद्देश्य ये है कि दिल्ली में पूरे देश से लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं जिनमें कई लोग अत्यंत ही निर्धन परिवार से होते हैं एवं ऐसे लोग बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने कि स्थिति में नहीं होते हैं।

चूकिं दिल्ली में एक से एक शानदार सरकारी अस्पताल बने हुए हैं लेकिन कई बार लोग जानकारी के आभाव में उसका लाभ नहीं ले पाते हैं। यहाँ मैं बिलकुल साफ कर देना चाहता हूँ कि मैं कोई प्राइवेट अस्पताल का विरोधी नहीं हूँ मेरा शपष्ट मत है कि जिनके भी पास पैसे हैं एवं समय कि कमी है उनको निश्चित रूप से प्राइवेट अस्पताल का रुख करना चाहिए।

तो इस ब्लॉग में आपको दिल्ली के 5 ऐसे बेहतरीन सरकारी अस्पताल के बारे में जानकारी मिलेगी जो अपनी दन्त चिकित्सा कि सुविधा के लिए जाना जाता है।

दिल्ली के पाँच बेहतरीन सरकारी डेंटल हॉस्पिटल | Best Government Dental Hospitals Delhi 2023

हमसभी जानते हैं कि दाँतों की सही तरीके से देखभाल नहीं किये जाने पर कई तरह कि समस्या उत्तपन्न हो सकती है। हमारी भारतीय सेना में दाँतों के ऊपर बहुत ध्यान दिया जाता है इसलिए अगर कोई व्यक्ति सेना में जाने का सपना देख रहे हों तो उनको अपने दाँतों को लेकर बहुत सजग रहने की जरुरत है।

प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 6 महीने में एक बार किसी अच्छे डैंटिस्ट से जरूर अपने दाँतों की जाँच करवाते रहनी चाहिए ताकि समय रहते आप अपनी दाँतों से जुड़ी समस्या का सही तरीके से प्रबंधन कर सकें।

वैसे तो दिल्ली के ज्यादातर बड़े सरकारी अस्पताल में डेंटल डिपार्टमेंट होता है लेकिन मैं आपको उनमें से पाँच सबसे अच्छे अस्पताल की जानकारी दे रहा हूँ।

List of Dental Government Hospital in Delhi

1. वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली

वैसे तो ये अस्पताल पूरे भारत में अपनी कई तरह की बेहरतीन स्वस्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यहाँ का डेंटल डिपार्टमेंट उनमें से एक है जहाँ लोग दांतों से जुड़ी गंभीर से गंभीर समस्याओं का इलाज करवाने के लिए आते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है की ये सिर्फ हॉस्पिटल ही नहीं है बल्कि एक प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज भी जो अपने शोध, ट्रेनिंग एवं यहाँ दी जाने वाली शिक्षा के लिए भी मशहूर है।

सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली के डेंटल डिपार्टमेंट में सभी प्रकार कि सुविधाएं उपलब्ध है जो या तो निःशुल्क है या फिर बिल्कुल ही कम कीमत पर उपलब्ध है।

संपर्क | Contact

Safdarjung Hospital,
Ring Road, Opposite AIIMS Hospital,
Ansari Nagar West, Safdarjung,
New Delhi, Delhi – 110029

2. आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑफ़ मेडिकल साइंस, [AIIMS] दिल्ली

इस देश का हर व्यक्ति जानता है की AIIMS दिल्ली एक सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान है। पार्लियामेंट द्वारा एक स्पेशल एक्ट के तहत इसका निर्माण किया गया है। यह चिकित्सा संस्थान अपने टीचिंग, रिसर्च एवं पेशेंट को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा एवं देखभाल के लिए जाना जाता है। यहाँ क्लीनिकल डिपार्टमेंट के अलावा कई सुपर स्पेशलिटी सेंटर भी है जहाँ गंभीर से गंभीर रोगियों को इलाज प्रदान किया जाता है।

AIIMS दिल्ली में एक बेहतरीन डेंटल डिपार्टमेंट है जहाँ दिखाने के लिए आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं। यहाँ दी जाने वाली सभी सुविधाएं फ्री नहीं है, आपको उसके लिए थोड़ा शुल्क चुकाना पड़ सकता है लेकिन फिर भी ये प्राइवेट अस्पताल की तुलना में काफी कम है।

संपर्क | Contact

All India Institute of Medical Science,

Ansari Nagar, Sri Aurobindo Marg,

New Delhi – 110029

3. मौलाना आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंस, दिल्ली

ये डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल वर्ष 2003 से कार्यरत है। यहाँ दी जाने वाली अच्छी सुविधाओं के कारण इस चिकित्सा संस्थान को “सेंटर ऑफ़ एक्सलेंस” घोषित किया जा चुका है। ये अस्पताल दिल्ली सरकार द्वारा संचालित किया जाता है।

चूँकि ये डेंटल कॉलेज ही है इसलिए यहाँ दाँतों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस अस्पताल में आपको सभी हाई-टेक सुविधा मिल जाएगी। अगर आप दाँतों की किसी ऐसी गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं जिसका इलाज आपको नहीं मिल पा रहा है तो आपको यहाँ आकर जरूर दिखाना चाहिए।

मौलाना आज़ाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज दिल्ली में आप फ़ोन पर भी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

संपर्क | Contact

4. ESIC डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोहिणी, दिल्ली

इस डेंटल अस्पताल को 2010 में बनाया गया है। वैसे तो ये लेबर डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है लेकिन यहाँ दी जाने वाली सुविधाएं बहुत ही अच्छी है। ये डेंटल अस्पताल रोहिणी में है जो दिल्ली का तीसरा डेंटल हॉस्पिटल है।

यहाँ “स्टेट ऑफ़ दी आर्ट” मशीने उपलब्ध है जिससे दाँतों से जुड़ी हर तरह कि बिमारियों का इलाज किया जाता है। अगर आप ESIC कार्ड धारक है तो आपको यहाँ उपलब्ध सुविधाओं का लाभ जरूर उठाना चाहिए।

संपर्क | Contact

ESI Hospital,

Sector 15, Rohini,

Dr. K. N. Katju Marg,

New Delhi, Delhi – 110085

5. डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली

केंद्र सरकार द्वारा चलाये जाने वाले RML हॉस्पिटल में एक बहुत ही अच्छा डेंटल डिपार्टमेंट है। वैसे तो ये CGHS कार्ड धारकों का रेफरल हॉस्पिटल है लेकिन ये अस्पताल देश के सभी नागरिकों को बहुत ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है। यहाँ दी जाने वाली सभी सुविधाएं बिलकुल फ्री में उपलब्ध है।

यहाँ के डेंटल डिपार्टमेंट में दाँतों से जुड़ी सभी समस्या का समाधान किया जाता है। इस अस्पताल में सभी आधुनिक मशीन उपलब्ध है। आमतौर पर सफदरजंग एवं AIIMS की तुलना में यहाँ भीड़ कम होता है इसलिए आप यहाँ आकर अपने दाँतों की समस्या का समाधान ले सकते हैं। इस अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की भी सुविधा उपलब्ध है।

संपर्क | Contact

Dr. RML Hospital,

BKS Marg [Neat Gurudwara Bangla Shahib]

New Delhi – 110001

011-23404040

FAQ | हमेशा पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या उपरोक्त “गवर्नमेंट डेंटल हॉस्पिटल” किसी भी व्यक्ति के लिए खुले हैं?
जी हाँ, ये सभी अस्पताल देश के किसी भी नागरिक को दंत चिकित्सा देखभाल सेवाएँ प्रदान करते हैं, चाहे उनकी पृष्ठभूमि या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

2. मैं इन दंत चिकित्सालयों में अपना अपॉइंटमेंट कैसे ले सकता हूं?
अपॉइंटमेंट के लिए आप किसी भी अस्पताल के OPD में जाकर डेंटल डिपार्टमेंट की स्लिप बनवाकर वहाँ के डेंटल डॉक्टर से सीधे संपर्क कर सकते हैं एवं उनसे कंसल्टेशन ले सकते हैं या फिर आप उस हॉस्पिटल के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बारे में नीचे लिंक में मेरा एक लेख दिया गया है, विस्तृत जानकारी के लिए आप लेख को पढ़ सकते हैं।

3. क्या ये अस्पताल दंत चिकित्सा बीमा स्वीकार करते हैं?
गवर्नमेंट हॉस्पिटल में OPD एवं IPD की सुविधा मुफ्त या बिल्कुल कम कीमत पर उपलब्ध होती है इसलिए आपको यहाँ दिखाने के लिए किसी भी तरह के बीमा की जरुरत नहीं होगी। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो IPD में आपको हर सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

4. क्या मुझे इन अस्पतालों में कॉस्मेटिक दंत चिकित्सा उपचार मिल सकता है?
हां, इनमें से कुछ हॉस्पिटल इस प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें दांतों को सफेद करना, नकली दाँत बनवाना, दाँत का मेकओवर एवं उसकी फिलिंग करना आदि सम्मिलित है।

5. क्या इन अस्पतालों में आपातकालीन दंत चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हैं?
हाँ, उपरोक्त सभी पाँचों अस्पताल के आपातकालीन विभाग में दंत चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाती हैं।

ये लेख आपको कैसा लगा, नीचे कमेंट करके बताईएगा। आपके द्वारा किया गया सभी कमेंट मेरे लिए एक रिवार्ड के जैसा है तथा यही मेरी मेहनत को सफल बनता है, इसलिए कमेंट जरूर कीजियेगा।

इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप अपने प्रश्न एवं विचार हमें नीचे बने कमेंट बॉक्स के द्वारा भेज सकते हैं, हमारी टीम आपके प्रश्नों का जल्दी से जल्दी जबाब देने कि कोशिश करेगी।

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें।

मैंने भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले देश के सभी सरकारी हॉस्पिटल का Online Appointment द्वारा OPD की स्लिप बनवाने के ऊपर एक Video बनाया हुआ है, जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं। आप मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं ताकि यहाँ आने वाले सभी वीडियो की जानकारी आपतक सबसे पहले पहुँच सके।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य सुविधाओं पर लेख

  1. दिल्ली के हॉस्पिटल, जहाँ केवल बच्चों का इलाज होता है
  2. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में फ्री इलाज मिलता है, जानिए कैसे
  3. येलो फीवर का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  4. दिल्ली सरकार के सभी बेहतरीन हॉस्पिटल की लिस्ट
  5. दिल्ली के सबसे अच्छे आँखों के सरकारी हॉस्पिटल के बारे में जानिए

ये भी जरूर पढ़ें

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में किस दिन होगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. पाँच जहरीला भोजन जिससे किसी की भी जान जा सकती है
  5. डायबिटिक रोगी के लिए 5 सबसे हेल्दी ड्रिंक

RML Hospital Delhi की जानकारी

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML का OPD कार्ड घर बैठे बनेगा, जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  5. RML हॉस्पिटल दिल्ली के फोन नंबर की जानकारी
  6. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन की जानकारी
  7. RML के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  8. RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  9. RML के यूनानी विभाग में इलाज करवाने के फायदे
  10. RML में मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी

इस शानदार जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुँचा  सकते हैं, ये भी एक तरह का सेवा और पुण्य कार्य ही है, शुक्रिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई