दिल्ली में आसानी से कहाँ होगा Yellow Fever टीकाकरण 2023 | Yellow Fever Vaccination in Delhi 2023

दिल्ली में येलो फीवर टीकाकरण कहाँ-कहाँ होता है | Yellow Fever Vaccination in Delhi | अटल बिहारी बाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एंड डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में येलो फीवर {पीतज्वर} टीकाकरण | येलो फीवर टीकाकरण की शर्त

येलो फीवर मच्छर की एक विशेष प्रजाति द्वारा अपना संक्रमण फैलता है। भारत से जब आप विदेश जाते हैं तो कुछ ऐसे देश हैं जैसे, अफ्रीका और साउथ अमेरिका, जहाँ जाने से पहले आपको इसका वैक्सीन लगवाना जरुरी है क्योँकि ऐसे देशों में येलो फीवर का काफी प्रकोप है। इन देशों की यात्रा करते समय किसी भी व्यक्ति को संक्रमण लग सकता है।

आइये दिल्ली के सभी येलो फीवर टीकाकरण केंद्र के बारे में जानने से पहले थोड़ा सा येलो फीवर के बारे में भी जानकारी लेते हैं।

येलो फीवर (पीत ज्वर-पीला बुखार) क्या होता है

येलो फीवर (पीत ज्वर-पीला बुखार) एक विषाणु द्वारा उत्पन्न तीव्र हेमोरेजिक (क्षतिग्रस्त रक्तवाहिनियों में रक्त प्रवाह होने वाला) रोग है, जो मनुष्यों में संक्रमित मच्छर के काटने से होता है। रोग के नाम में येलो शब्द पीलिया बीमारी को इंगित करता है जो कुछ रोगियों को प्रभावित करता है।

यह ऐसा रोग है जो पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। ये रोग एक खतरनाक बीमारी में भी बदल सकता है जो ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति में जानलेवा हो सकता है।

येलो फीवर (पीत ज्वर-पीला बुखार) का इलाज

अगर आंकड़ों की बात करें तो आधे से ज्यादा लोग येलो फीवर से ग्रसित होने के बाद अपनी जान गवां देते हैं। येलो फीवर होने के बाद शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग जैसे- लिवर और किडनी के काम करने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ता है, जिससे मरीज को बचाने में बहुत मुश्किल होती है।

अगर येलो फीवर के वैक्सीन को पहले से ही लगवा लिया जाये तो इससे जान बच सकती है। येलो फीवर का वैक्सीनेशन कई देशों में किया जाता है। अब भारत के कई राज्यों एवं बड़े अस्पतालों में भी येलो फीवर का वैक्सीनेशन होने लगा है।

अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं खासकर अफ्रीका या नाइजीरिया तो आपको येलो फीवर का वैक्सीन जरूर लगवा लेना चाहिए। येलो फीवर की वजह से लिवर, किडनी, हार्ट और पेट से संबंधित कई बीमारिया एक साथ हो सकती है, जिसकी वजह से इलाज करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

दिल्ली के कौन-कौन से स्थान पर येलो फीवर वैक्सीन लगवाने की सुविधा है

  1. Dr. RML Hospital, New Delhi
  2. Health Department, International Inoculation Centre, New Delhi
  3. Commandant, Base Hospital, Delhi
  4. AIRPORT HEALTH ORGANISATION, New Delhi
  5. Armed Force Clinic, New Delhi
  6. Public Health Lab Building, Delhi

उपरोक्त सभी केंद्रों में सबसे आसानी से RML Hospital, New Delhi में येलो फीवर का टीकाकरण करवाया जा सकता है।

राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली में येलो फीवर टीकाकरण की जानकारी

येलो फीवर का टीकाकरण वर्त्तमान में बुद्धवार एवं शनिवार को किया जाता है।
बुधवार – प्रातः 10 बजे से 11: 30 बजे तक
शनिवार – प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक

येलो फीवर टीकाकरण का सेवा शुल्क

प्रति टीका हेतु सेवा प्रभार 300 रूपये है एवं ये टीकाकरण के समय ही जमा करना होता है या आप इस शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं।

येलो फीवर टीकाकरण की शर्त

– प्रस्थान की तारीख से ठीक पूर्व टीका नहीं लगाए, इसमें 7 से 10 दिनों का अंतर होना चाहिए।
– सभी आवेदकों के पास पासपोर्ट का होना अनिवार्य है।
– यह सेवा भारतीय एवं विदेशी, दोनों नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
– पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने जरूर होनी चाहिए।
– टीका की वैधता 10 वर्ष की होती है।

हॉस्पिटल का पूरा पता

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली
बाबा खडक सिंह मार्ग,
गुरुद्वारा बांग्ला साहिब के पास,
कनाट प्लेस, नई दिल्ली – 110001
फोन नंबर – 01123404040, 01123404286
आपातकालीन कक्ष – 01123348200, 01123404446

यहाँ कैसे पहुँचें?

इसके बारे में मैंने विस्तार से दूसरे ब्लॉग में बताया हुआ है, आप चाहें तो उसे भी यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं। अगर आप पुरे भारत के येलो फीवर के टीकाकरण केंद्र की लिस्ट चाहते हैं तो यहाँ से डाउनलोड करें

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो कृपया दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

मैंने  भारत के किसी भी सरकारी अस्पताल का ओपीडी का पर्ची बनवाने के ऊपर एक वीडियो भी बनाया हुआ है जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग www.hellocounsellor.com पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप अपने सवाल एवं सुझाव हमें नीचे बने कमेंट बॉक्स के माध्यम से भेज सकते हैं, हमारी टीम आपके सभी सवालों का जल्दी से जल्दी जबाब देने का प्रयास करेगी।

दिल्ली में उपलब्ध स्वस्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कौन से दिन रहेगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वस्थ्य के लिए बेहतर होता है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. केजरीवाल सरकार के बजट में स्वस्थ्य सुविधा पर कितना खर्च होता है
  5. कौन-कौन से हैं दिल्ली के सबसे बेहतरीन सरकारी हॉस्पिटल
  6. केजरीवाल सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सभी हॉस्पिटल की लिस्ट
  7. दिल्ली के BLOOD BANK की सम्पूर्ण जानकारी
  8. दिल्ली के सभी GOVERNMENT DENTAL HOSPITAL की सूचि
  9. जानिए दिल्ली के किस हॉस्पिटल में केवल बच्चों का इलाज होता है
  10. किस गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है
  11. कौन से सरकारी हॉस्पिटल में IVF की सुविधा मिल सकती है
  12. माँकीपॉक्स कैसे फैल सकता है, क्या है उपाय
  13. मखाना इतना लाभदायक क्यों है, विस्तार से जानिए
  14. YELLOW FEVER का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  15. जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले COMMON MEDICAL WORDS
  16. दिल्ली सरकार के Arogya Kosh Scheme का लाभ कैसे लें

RML HOSPITAL DELHI में उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML HOSPITAL का OPD स्लिप घर बैठे बना सकते हैं जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के सभी स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. फेमिली प्लानिंग डिपार्टमेंट में क्यों दिए जाते हैं मरीजों को पैसे
  5. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  6. RML हॉस्पिटल दिल्ली के महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर की जानकारी
  7. जानिए कौन-कौन से विभाग में इलाज करवा सकते हैं RML हॉस्पिटल दिल्ली में
  8. RML के ट्रामा सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं
  9. RML हॉस्पिटल से निकलने वाली वेकेंसी के बारे में जानिए
  10. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन सुविधा की पूरी जानकारी
  11. आपको RML HOSPITAL के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  12. कैसा है RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  13. क्यों ये हॉस्पिटल इतना मशहूर है आम लोगों के बीच
  14. यूनानी डिपार्टमेंट में इलाज करवाने के फायदे जानिए
  15. RML हॉस्पिटल दिल्ली में मिलने वाले सभी सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी

इस विस्तृत जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे लोगों तक भी आसानी से पहुँचा  सकते हैं।

1 thought on “दिल्ली में आसानी से कहाँ होगा Yellow Fever टीकाकरण 2023 | Yellow Fever Vaccination in Delhi 2023”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई