आयुर्वेद विभाग राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली 2023 | Ayurveda Department RML Hospital, Delhi 2023

Ayurveda Department RML Hospital, Delhi 2023 | आयुर्वेद विभाग राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली

इस लेख में आपको आज मैं Ayurveda Department RML Hospital, दिल्ली के बारे में विस्तार से जानकारी दूँगा। वैसे तो ये हॉस्पिटल अपने आधुनिक एलोपैथ चिकित्सा एवं यूनानी विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लिए सालों से जाना जाता है लेकिन आयुष मंत्रालय द्वारा यहाँ संचालित होने वाले आयुर्वेद डिपार्टमेंट  के बारे में आपने शायद ही सुना होगा। तो चलिए आज थोड़ा इसके बारे में जानकारी लेते हैं।

आधुनिक चिकित्सा पद्धति यानि एलोपैथ ने पिछले कुछ सौ वर्षों में पूरी दुनियाँ को बिमारियों से तत्काल समाधान की वो विधा दी है जिसका करोड़ों लोग पूरी दुनियाँ में प्रतिदिन उपयोग करते हैं। सबसे बड़ी बात कि इस पद्धति द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके ऐसे लोगों को जीवन प्रदान किया गया जिसके जीवित रहने की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है जैसे स्टीफन हाकिंस।

लेकिन जब हम किसी एक चिकित्सा पद्धति का तुलनात्मक अध्ययन किसी और चिकित्सा पद्धति से करते हैं तभी इस बात का मूल्यांकन करने कि स्थिति में होते हैं कि कौन ज्यादा बेहतर परिणाम दे रहा है। निश्चित रूप से एलोपैथ चिकित्सा का पूरी दुनियाँ में सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है परन्तु सवाल ये है कि क्या ये वैसा काम कर रहा है जैसा दूसरी पद्धतियाँ परिणाम दे रही है?

आज भी आप भारत के किसी कोने में चले जाएँ, आपको वहाँ कुछ न कुछ स्थानीय एवं प्राकृतिक चिकित्सा का नया तरीका जरूर पता चल जायेगा। ये हमारे देश में ही नहीं बल्कि दुनियाँ के सभी देशों में किसी न किसी रूप में हजारों साल से मौजूद है।

हमसब जानते हैं कि हमारे देश में चरक एवं सुश्रुत जैसे महान चिकित्साशास्त्री एवं शल्यचिकित्सक हुए हैं। महर्षि सुश्रुत तो आयुर्वेद के महान ग्रन्थ सुश्रुतसंहिता के प्रणेता हैं, इनको शल्य चिकित्सा का जनक भी कहा जाता है। ऐसे प्रमाण मिले हैं जो ये बतलाते हैं कि आज से लगभग 2800 साल पहले इन्होने दुनियाँ कि पहली प्लास्टिक सर्जरी की थी।

हम सभी अपनी इन पौराणिक उपलब्धियों पर जरूर गर्व महसूस करते हैं लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि चीन, जापान एवं जर्मनी में भी ऐसी ही प्रभावशाली, हजारों वर्ष पुरानी चिकित्सा पद्धति का अनुसरण करने वाले करोड़ों लोग हैं। जर्मन चिकित्सक डॉक्टर सेम्युअल हैनिमन को होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति का जनक कहा जाता है और सबसे मजेदार बात ये है कि इस पद्धति से इलाज करवाने वाले लोगों कि सँख्या हमारे देश भारत में सबसे ज्यादा है।

यहाँ हमें यूनानी चिकित्सा के प्रभावशाली तरीकों को भी याद रखने कि जरुरत है जिसका प्रयोग केवल भारत या गल्फ देशों में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाँ के कई देशों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। यूनानी चिकित्सा के प्रभाव को मैं याद दिलाते हुए ये बताना चाहता हूँ कि 2020-21 के दौरान जब पूरा भारत कोविड जैसे खतरनाक बीमारी का सामना कर रहा था तब भारत सरकार के प्रतिष्ठित सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली ने यूनानी चिकित्षा के कुछ दवाइयों पर शोध किया था जिसका परिणाम ये बताता है कि यूनानी की केवल दो दवाइयों ने हजारों लोगों को इस महामारी के दुष्प्रभाव से बचाया था।

Ayurveda Department RML Hospital, Delhi

राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली का आयुर्वेद विभाग, पिछले कुछ वर्षों से आयुष मंत्रालय के अंतर्गत यहाँ आने आने मरीजों को OPD की सुविधा प्रदान कर रहा है। वर्त्तमान में यहाँ आयुर्वेद के प्रतिष्ठित चिकित्सक द्वारा मरीजों को प्रतिदिन न केवल देखा जाता है बल्कि कई प्रकार के आयुर्वेदिक दवाइयों को भी निःशुल्क प्रदान करवा रहा है।

ये विभाग कहाँ है?

राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली का आयुर्वेद विभाग हॉस्पिटल के मुख्य केम्पस {गेट नंबर- 1 के पास, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट महोदय का कार्यालय} के सामने बने दूसरे केम्पस के मनोरोग विभाग में अवस्थित है।

इस विभाग का पूरा पता क्या है?

आयुर्वेद विभाग, कमरा नंबर – 29, साइकेट्री डिपार्टमेंट, गेट नंबर – 9, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली – 110001

ओपीडी पंजीकरण का समय क्या है?

सोमवार से शुक्रवार – सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक

शनिवार – प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक

रविवार – अवकाश

यहाँ पर डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी पंजीकरण हॉस्पिटल के किसी भी सामान्य काउंटर से करवाया जा सकता है। इसके लिए आप ओपीडी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने काउंटर का भी उपयोग कर सकते हैं। ओपीडी रजिस्ट्रशन यानि पर्चा बनवाने के बाद आप डॉक्टर को रूम नंबर – 29 में दोपहर के 1 बजे तक दिखा सकते हैं।

आयुर्वेद की दवाई कहाँ मिलेगी?

आपको जानकर ये खुशी होगी की आयुर्वेद डिपार्टमेंट का एक बहुत ही बेहतरीन दवाखाना भी है जहाँ उपलब्ध सभी प्रकार की दवाइयाँ, यहाँ आने वाले मरीजों को बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है। अगर कोई दवाई आपको यहाँ नहीं मिल पाती है तो उसे किसी भी अच्छे आयुर्वेद के मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

यहाँ कौन सी बीमारी का इलाज होता है?

आयुर्वेद विभाग द्वारा वर्त्तमान में सभी प्रकार की बिमारियों का इलाज किया जा रहा है लेकिन यहाँ इससे सम्बंधित किसी प्रकार की सर्जरी या पंचकर्मा की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

यहाँ किस उम्र के लोग आ सकते है?

इस विभाग में कोई भी स्त्री-पुरुष, बालक-बालिका एवं वृद्ध आकर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

तो कैसी लगी ये जानकारी? अब आप कभी भी आकर आयुर्वेद डिपार्टमेंट की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

इस विभाग में कैसे पहुँचें?

निश्चित रूप से पहली बार यहाँ आने वाले या दिल्ली के बाहर से यहाँ पहुँचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसके बारे में मैंने विस्तार से एक लेख में बताया हुआ है, आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं।

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो कृपया दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें

मैंने  भारत के किसी भी सरकारी अस्पताल का ओपीडी का पर्ची बनवाने के ऊपर एक वीडियो भी बनाया हुआ है जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग www.hellocounsellor.com पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप अपने सवाल एवं सुझाव हमें नीचे बने कमेंट बॉक्स के माध्यम से भेज सकते हैं, हमारी टीम आपके सभी सवालों का जल्दी से जल्दी जबाब देने का प्रयास करेगी।

दिल्ली में उपलब्ध स्वस्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कौन से दिन रहेगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वस्थ्य के लिए बेहतर होता है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. केजरीवाल सरकार के बजट में स्वस्थ्य सुविधा पर कितना खर्च होता है
  5. कौन-कौन से हैं दिल्ली के सबसे बेहतरीन सरकारी हॉस्पिटल
  6. केजरीवाल सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सभी हॉस्पिटल की लिस्ट
  7. दिल्ली के BLOOD BANK की सम्पूर्ण जानकारी
  8. दिल्ली के सभी GOVERNMENT DENTAL HOSPITAL की सूचि
  9. जानिए दिल्ली के किस हॉस्पिटल में केवल बच्चों का इलाज होता है
  10. किस गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है
  11. कौन से सरकारी हॉस्पिटल में IVF की सुविधा मिल सकती है
  12. माँकीपॉक्स कैसे फैल सकता है, क्या है उपाय
  13. मखाना इतना लाभदायक क्यों है, विस्तार से जानिए
  14. YELLOW FEVER का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  15. जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले COMMON MEDICAL WORDS
  16. दिल्ली सरकार के Arogya Kosh Scheme का लाभ कैसे लें

RML HOSPITAL DELHI में उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML HOSPITAL का OPD स्लिप घर बैठे बना सकते हैं जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के सभी स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. फेमिली प्लानिंग डिपार्टमेंट में क्यों दिए जाते हैं मरीजों को पैसे
  5. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  6. RML हॉस्पिटल दिल्ली के महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर की जानकारी
  7. जानिए कौन-कौन से विभाग में इलाज करवा सकते हैं RML हॉस्पिटल दिल्ली में
  8. RML के ट्रामा सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं
  9. RML हॉस्पिटल से निकलने वाली वेकेंसी के बारे में जानिए
  10. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन सुविधा की पूरी जानकारी
  11. आपको RML HOSPITAL के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  12. कैसा है RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  13. क्यों ये हॉस्पिटल इतना मशहूर है आम लोगों के बीच
  14. यूनानी डिपार्टमेंट में इलाज करवाने के फायदे जानिए
  15. RML हॉस्पिटल दिल्ली में मिलने वाले सभी सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी

इस विस्तृत जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे लोगों तक भी आसानी से पहुँचा  सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई