RML Hospital Delhi के स्पेशल क्लिनिक की जानकारी 2023 | Special Clinics RML Hospital Delhi 2023 | Best Government Hospital Delhi

Special Clinics RML Hospital Delhi 2023 स्पेशल ओपीडी क्लिनिक Special OPD Clinic of RML Hospital Delhi 2023 राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली के स्पेशल क्लिनिक की जानकारी RML Hospital Delhi

आपने ऊपर के शीर्षक से समझ ही लिया होगा कि इस ब्लॉग में आपको डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली में  विभिन्न प्रकार के बिमारियों के इलाज के लिए लगाए जाने वाले Special OPD Clinic की विस्तृत जानकारी मिलने वाली है। आप सभी जानते हैं कि इस ब्लॉग में आपको मैं दिल्ली के विभिन्न अस्पताल एवं विभिन्न प्रकार के स्वस्थ्य सेवा प्रदाता एवं वहाँ मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी देता हूँ।

स्पेशल क्लिनिक के बारे में विस्तार से जानकारी देने से पूर्व मैं आपको ये बताना चाहुँगा कि Dr. Ram Manohar Lohia Hospital स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित भारत सरकार का एक बहुत ही प्रतिष्ठित अस्पताल हैं। ये हॉस्पिटल नई दिल्ली के प्रसिद्ध बांग्ला साहेब गुरुद्वारा के नजदीक है। इस हॉस्पिटल का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन “पटेल चौक” एवं “राम कृष्णा आश्रम मार्ग” है। इस हॉस्पिटल में प्रतिवर्ष लाखों लोग पूरे देश से आकर अपनी बिमारियों का इलाज करवाते हैं। यह अस्पताल CGHS कार्ड धारकों का रेफरल अस्पताल भी है।

मैंनें देखा है कि दिल्ली के बाहर से आने वाले ज्यादातर लोग AIIMS या  सफदरजंग अस्पताल जाना पसंद करते हैं जबकि Dr. Ram Manohar Lohia Hospital, Delhi सुविधा कि दृष्टिकोण से ज्यादा अच्छा माना जाता है क्योंकि यहाँ AIIMS और सफदरजंग अस्पताल से थोड़ी कम भीड़ रहती है।

ये अस्पताल “नार्थ एवेन्यू” जहाँ देश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्र से चुने गए माननीय सांसद निवास करते हैं के ठीक सामने है, इस कारण यहाँ दूर-दराज के सरकारी अस्पतालों की तरह लापरवाही नहीं बरती जाती है।

इस अस्पताल कि दूसरी अच्छी बात ये है कि यहाँ देश के बेहतरीन से बेहतरीन डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं साथ ही सुविधाओं के लिहाज से भी यहाँ कोई कमी नहीं है, तो जो लोग भी गंभीर बिमारियों के कारण अपना इलाज करवाने दिल्ली आते हैं उन्हें यहाँ आकर जरूर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए।

तो चलिए बात करते हैं यहाँ के स्पेशल क्लिनिक की जो कि कुछ प्रमुख बिमारियों को ध्यान में रखकर चलाया जाता है। स्पेशल क्लिनिक में आम तौर पर मरीज किसी अन्य विभाग से रेफर किये जाने के बाद ही डॉक्टर द्वारा देखे जाते हैं।

इस अस्पताल में स्पेशल क्लिनिक सोमवार से शनिवार के बीच मॉर्निंग शिफ्ट एवं दोपहर के शिफ्ट में लगाया जाता हैं। मॉर्निंग शिफ्ट कि पर्ची ओपीडी की पर्ची के सामान ही प्रातः 8 बजे से 11:30 बजे तक बनती है। दोपहर में लगने वाले स्पेशल क्लिनिक कि पर्ची आप 1 बजे से 3 बजे तक सामान्य रूप से ओपीडी के विभिन्न काउंटर पर बना सकते हैं, इसके लिए आपको सवेरे आने कि जरुरत नहीं है।

मैं आपको ये भी बताना चाहता हूँ कि इस अस्पताल में लगने वाले स्पेशल क्लिनिक का अपॉइंटमेंट आप ऑनलाइन भी ले सकते हैं। आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की पूरी प्रक्रिया को यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

आपको हमेशा ये ध्यान रखना होगा कि किसी भी विभाग का स्पेशल क्लिनिक रोज नहीं होता है, इसलिए इस ब्लॉग में दिए गए अनुसूची के आधार पर ही आप अस्पताल आने का निर्णय करें साथ ही ये भी बताना चाहुँगा कि इस कैलेंडर में कभी-कभी अचानक बदलाव भी हो सकता है इसलिए स्पेशल क्लिनिक में आने से पूर्व एक बार अपने स्तर से कन्फर्म जरूर कर लें।

Special Clinic RML Hospital Delhi 2023

[Morning & Afternoon]

स्पेशल क्लिनिक [ मॉर्निंग ] का ओपीडी स्लिप सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक बनता है –

DAYDEPARTMENTOPD TIMING
सोमवारनेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक-सर्जरी, 9AM to 1PM
 मंगलवारनेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक-सर्जरी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन [ चेस्ट ], 9AM to 1PM
 बुधवारनेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक-सर्जरी, 9AM to 1PM
 गुरुवारन्यूरो सर्जरी – 2, रेस्पिरेटरी मेडिसिन [ चेस्ट ], पीडियाट्रिक-सर्जरी, पेन क्लिनिक, 9AM to 1PM
 शुक्रवारनेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक-सर्जरी, न्यूरो सर्जरी – 1, 9AM to 1PM
 शनिवारपीडियाट्रिक-सर्जरी,9AM to 1PM

स्पेशल क्लिनिक [ आफ्टरनून ] का ओपीडी स्लिप दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बनता है –

DAYDEPARTMENTOPD TIMING
सोमवारगेस्ट्रोलॉजी, CTVS, न्यूरो सर्जरी – 1,2PM to 4PM
मंगलवारइंडोक्रोनोलॉजी, न्यूरो सर्जरी – 2,2PM to 4PM
बुधवारइंडोक्रोनोलॉजी, CTVS, पीडियाट्रिक-सर्जरी,2PM to 4PM
गुरुवारगेस्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी [ ट्रांसप्लांट ], CTVS,2PM to 4PM
शुक्रवारइंडोक्रोनोलॉजी, न्यूरो सर्जरी – 1,2PM to 4PM
शनिवारकोई स्पेशल क्लिनिक नहींNA

इन सभी स्पेशल क्लिनिक में आने से पहले आप जरूर किसी डॉक्टर या हॉस्पिटल से अपना रेफर करवा लें। इन क्लिनिक के अलावा यहाँ “येलो फीवर” एवं “डॉग बाईट तथा मंकी बाईट” का भी टीका लगाया जाता है। आप इस बारे में विस्तार से मेरे दूसरे लेख को पढ़कर जान सकते हैं।

आपको RML Hospital के स्पेशल क्लिनिक की ये जानकारी कैसी लगी? उपरोक्त जानकारी से अगर आपको मदद मिली हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें साथ ही अगर आपको मेरा ये ब्लॉग अच्छा लगा तो आप इसे शेयर भी कर सकते हैं।

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो कृपया दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

मैंने  भारत के किसी भी सरकारी अस्पताल का ओपीडी का पर्ची बनवाने के ऊपर एक वीडियो भी बनाया हुआ है जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग www.hellocounsellor.com पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

दिल्ली में उपलब्ध स्वस्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कौन से दिन रहेगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वस्थ्य के लिए बेहतर होता है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. कौन-कौन से हैं दिल्ली के सबसे बेहतरीन सरकारी हॉस्पिटल
  5. केजरीवाल सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सभी हॉस्पिटल की लिस्ट
  6. दिल्ली के BLOOD BANK की सम्पूर्ण जानकारी
  7. दिल्ली के सभी GOVERNMENT DENTAL HOSPITAL की सूचि
  8. जानिए दिल्ली के किस हॉस्पिटल में केवल बच्चों का इलाज होता है
  9. किस गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है
  10. कौन से सरकारी हॉस्पिटल में IVF की सुविधा मिल सकती है
  11. मखाना इतना लाभदायक क्यों है, विस्तार से जानिए
  12. YELLOW FEVER का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  13. जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले COMMON MEDICAL WORDS
  14. दिल्ली सरकार के Arogya Kosh Scheme का लाभ कैसे लें

RML हॉस्पिटल, दिल्ली में उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML HOSPITAL का OPD स्लिप घर बैठे बना सकते हैं जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के सभी स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. फेमिली प्लानिंग डिपार्टमेंट में क्यों दिए जाते हैं मरीजों को पैसे
  5. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  6. RML हॉस्पिटल दिल्ली के महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर की जानकारी
  7. जानिए कौन-कौन से विभाग में इलाज करवा सकते हैं RML हॉस्पिटल दिल्ली में
  8. RML के ट्रामा सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं
  9. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन सुविधा की पूरी जानकारी
  10. आपको RML HOSPITAL के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  11. कैसा है RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  12. क्यों ये हॉस्पिटल इतना मशहूर है आम लोगों के बीच
  13. यूनानी डिपार्टमेंट में इलाज करवाने के फायदे जानिए
  14. RML हॉस्पिटल दिल्ली में मिलने वाले सभी सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी

इस जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे लोगों तक भी आसानी से पहुँचा  सकते हैं।

3 thoughts on “RML Hospital Delhi के स्पेशल क्लिनिक की जानकारी 2023 | Special Clinics RML Hospital Delhi 2023 | Best Government Hospital Delhi”

    1. जी, बहुत जल्दी आपको इसके ऊपर भी एक अच्छी जानकारी से भरपूर लेख पढ़ने को मिलेगा

  1. Hi Sir,
    pregnancy ke consult or pre-admission delivery ke liye karwana hai.
    kya aam log nursing home me kaise admit ho sakte hai, expected delivery date July 2024. hai.
    Please assist me, Sir.
    with regards,
    Robin Gomes

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई