फ्री रेबीज का टीका किस सरकारी हॉस्पिटल में लगेगा 2023 | Dog Bite Free Rabies Vaccination RML Hospital Delhi 2023

Dog Bite Free Rabies Vaccination RML Hospital Delhi 2023 कुत्ते के काटने पर क्या करें फ्री रेबीज का टीका किस सरकारी हॉस्पिटल में मिलेगा Government Hospital for free Vaccination RML Hospital Delhi

कुत्ता हजारों सालों से मानव विकास में उसके हर कदम पर एक सच्चे दोस्त की तरह साथ रहा है। सभी पालतू जानवरों में कुत्ते को आज भी सबसे पहला स्थान मिला हुआ है। वैसे तो ये जानवर बहुत ही मिलनसार एवं घरेलु होता है लेकिन कभी कभी विभिन्न परिस्थितिओं में ये आक्रामक एवं अनियंत्रित हो सकता है, ऐसे में ये हमला भी कर सकता है और काट भी लेता है।

इस लेख में आपको ये जानकारी मिलेगी की डॉग बाईट की स्थिति में आपको कौन-कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही मंकी बाईट, डॉग बाईट या कैट बाईट के कंडीशन में आपको Dr. RML Hospital, Delhi में कौन सी सुविधा बिलकुल फ्री मिलेगी।

सबसे पहले ये जानते हैं की उपरोक्त में से किसी भी जानवर द्वारा काटने की स्थिति में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

मंकी बाईट, डॉग बाईट या कैट बाईट में क्या करें

अगर किसी भी व्यक्ति को बन्दर, बिल्ली या कुत्ते ने काट लिया हो तो घबराना नहीं चाहिए क्योकि समय रहते इसका प्राथमिक उपचार मिल जाने पर स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। लेकिन इसमें लापरवाही किये जाने पर इन्फेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है जो जानलेवा भी हो सकता है।

जानवरों के मुँह तथा नाखून में कई प्रकार के बैक्टीरिया एवं वायरस हो सकते हैं। इनमें रेबीज वायरस का पाया जाना बहुत ही आम है लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए की रेबीज वायरस एक बहुत ही खतरनाक वायरस है जो व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इस रेबीज वायरस के संक्रमण का अगर समय पर इलाज नहीं किया जाये तो इससे पीड़ित मरीज का कुछ ही दिनों में मौत भी हो सकता है।

सबसे पहले क्या करें –

  • जानवर द्वारा काटे गए स्थान को सबसे पहले साफ पानी एवं साबुन से धोकर साफ कर लें।
  • अगर आपके पास कोई एंटीबॉयोटिक क्रीम हो तो उसे लगा सकते हैं ऐसा करने से संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है। फिर धाव को साफ कपड़े या बेंडेज से ढक देना चाहिए।
  • कुत्ता, बिल्ली या बन्दर के काटने पर सबसे पहले टिटनस का इंजेक्शन लगवा लेना चाहिए।
  • संक्रमण अगर अधिक नहीं हो या घाव बिलकुल हल्का हो तब भी इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार का सूजन, लालिमा, दर्द या बुखार होने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अगर बाईट बहुत ही गहरा है या इससे लगातार खून आ रहा हो तो तुरंत किसी अच्छे हॉस्पिटल में जाना चाहिए।

कुछ जानवर ज्यादा ताकतवर होते है इनके द्वारा काटे जाने पर हड्डी के टूटने का भी खतरा हो सकता है या इससे नसों, मासपेशियों तथा तंत्रिकाओं को गंभीर नुकसान हो सकता है इसलिए मरीज की स्थिति को देखते हुए तथा  पूछताछ के माध्यम से तुरंत खतरे को पहचानने का प्रयास करें।

प्राथमिक उपचार के बाद क्या करें – 

  • कुत्ता, बिल्ली या बन्दर के काटने के 48 घंटे के अंदर मरीज को नजदीकी रेबीज टीकाकरण केंद्र पर जाकर डॉक्टर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देनी चाहिए।
  • उपरोक्त जानवरों के काटने पर मरीज के शरीर में 24 घंटे से लेकर 14 दिनों के अंदर संक्रमण के लक्षण दिखाई दे सकते हैं ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें।
  • आमतौर पर पालतू जानवरों को टीका लगवा दिया जाता हैं इसलिए पालतू जानवर द्वारा काटे जाने की स्थिति में उसके मालिक से टीकाकरण की स्थिति जानने का प्रयास करें एवं इसकी सूचना अपने डॉक्टर को दें।
  • आवारा जानवरों द्वारा काटे जाने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद इसे ज्यादा गंभीरता से ले।
  • जानवरों द्वारा काटे जाने के बाद कुछ लोगों में पोस्ट ट्रोमेटिक तनाव पैदा हो सकता हैं ऐसे में मरीज को काउंसलिंग के द्वारा समान्य रखने का प्रयास करें।

दिल्ली में कहाँ लगेगा रेबीज का मुफ्त टीका

वैसे तो देश के प्रत्येक हिस्से में सभी बड़े सरकारी हॉस्पिटल में रेबीज का टीका लगाया जाता है लेकिन अगर ऐसी घटना दिल्ली के आसपास हुई हो तो आप भारत सरकार के परिवार एवं कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आकर रेबीज का मुफ्त टीकाकरण करवा सकते हैं।

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो कृपया दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

मैंने  भारत के किसी भी सरकारी अस्पताल का ओपीडी का पर्ची बनवाने के ऊपर एक वीडियो भी बनाया हुआ है जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

उपरोक्त जानकारी आपको कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताईएगा, इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग www.hellocounsellor.com पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

दिल्ली में उपलब्ध स्वस्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कौन से दिन रहेगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वस्थ्य के लिए बेहतर होता है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. केजरीवाल सरकार के बजट में स्वस्थ्य सुविधा पर कितना खर्च होता है
  5. कौन-कौन से हैं दिल्ली के सबसे बेहतरीन सरकारी हॉस्पिटल
  6. केजरीवाल सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सभी हॉस्पिटल की लिस्ट
  7. दिल्ली के BLOOD BANK की सम्पूर्ण जानकारी
  8. दिल्ली के सभी GOVERNMENT DENTAL HOSPITAL की सूचि
  9. जानिए दिल्ली के किस हॉस्पिटल में केवल बच्चों का इलाज होता है
  10. किस गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है
  11. कौन से सरकारी हॉस्पिटल में IVF की सुविधा मिल सकती है
  12. माँकीपॉक्स कैसे फैल सकता है, क्या है उपाय
  13. मखाना इतना लाभदायक क्यों है, विस्तार से जानिए
  14. YELLOW FEVER का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  15. जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले COMMON MEDICAL WORDS
  16. दिल्ली सरकार के Arogya Kosh Scheme का लाभ कैसे लें

RML HOSPITAL DELHI में उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML HOSPITAL का OPD स्लिप घर बैठे बना सकते हैं जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के सभी स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. फेमिली प्लानिंग डिपार्टमेंट में क्यों दिए जाते हैं मरीजों को पैसे
  5. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  6. RML हॉस्पिटल दिल्ली के महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर की जानकारी
  7. जानिए कौन-कौन से विभाग में इलाज करवा सकते हैं RML हॉस्पिटल दिल्ली में
  8. RML के ट्रामा सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं
  9. RML हॉस्पिटल से निकलने वाली वेकेंसी के बारे में जानिए
  10. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन सुविधा की पूरी जानकारी
  11. आपको RML HOSPITAL के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  12. कैसा है RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  13. क्यों ये हॉस्पिटल इतना मशहूर है आम लोगों के बीच
  14. यूनानी डिपार्टमेंट में इलाज करवाने के फायदे जानिए
  15. RML हॉस्पिटल दिल्ली में मिलने वाले सभी सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी

इस विस्तृत जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे लोगों तक भी आसानी से पहुँचा  सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई