राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कैसे पहुचें 2023 | RML Hospital Delhi Address 2023 | Best Hospital Near Me

RML Hospital Delhi Address 2023 राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कैसे पहुचें RML Hospital Nearest Metro Station RML Hospital Bus Route | Best Hospital Near Me

जैसा की आप सभी जानते हैं कि RML Hospital दिल्ली के प्रसिद्ध सरकारी अस्पतालों में से एक है जहाँ पुरे देश के कोने-कोने से लोग अपनी गंभीर से गंभीर बिमारियों का इलाज करवाने के लिए आते हैं, चूकिं अब यहाँ डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है जिस कारण दूर-दराज के राज्यों से इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब इस बात की चिंता नहीं रहती की उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए OPD की लम्बी-लम्बी कतारों में लाइन में लगाना पड़ेगा।

अब मरीज दिल्ली तो आ जाता है लेकिन यहाँ आने के बाद उनको अस्पताल पहुंचने के लिए मशक्कत करना पड़ जाता है और ऐसा केवल दिल्ली के बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही नहीं बल्कि कई बार तो स्थानीय लोगों को भी पक्के तौर पर आसानी से यहाँ पहुंचने का रास्ता मालूम नहीं होता है जिस कारण से उन्हें आपातकालीन स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

आज के समय में कोई भी व्यक्ति Google Maps के माधयम से दुनियाँ के किसी भी कोने में पहुँच सकता है लेकिन हर व्यक्ति के लिए इसका प्रयोग संभव नहीं है इसलिए इस ब्लॉग में मैं आपको राम मनोहर लोहिआ अस्पताल, दिल्ली पहुँचने के सभी आसान रास्तों की जानकारी देने का प्रयास करूँगा और अगर ये जानकारी आपको अच्छा लगे तो आप इसे शेयर भी कर सकते हैं।

RML Hospital Delhi Address 2023 | राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कहाँ है?

यह अस्पताल हमारे देश की राजधानी दिल्ली के बिलकुल मध्य में अवस्थित है जो नई दिल्ली या सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कहलाता है। यहाँ का पूरा पता निम्नलिखित है –

अटल बिहारी बाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एंड डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
बाबा खडक सिंह मार्ग (गुरुद्वारा बांग्ला साहिब के पास)
कनाट प्लेस, नई दिल्ली – 110001
फोन नंबर – 01123404040, 01123404286
आपातकालीन कक्ष – 01123348200, 01123404446

अन्य राज्य से यहाँ कैसे पहुँचें ?

दिल्ली आने के लिए कई तरह के साधन उपलब्ध हैं। आप चाहे देश के किसी भी कोने से आ रहे हों, यहाँ तक पहुंचने के लिए आपको बस ट्रैन या हवाईजहाज की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। लम्बी दूरी से आने वाले ज्यादातर लोग रेलगाड़ी का ही उपयोग करते है क्योंकि ये सुविधाजनक और कम खर्चीला साधन है।

नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन एवं आनंद विहार टर्मिनस यहाँ के प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं जो देश के विभिन्न स्थानों से जुड़े हुए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, राम मनोहर लोहिया अस्पताल का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जहाँ से इसकी दूरी केवल 5 किलोमीटर है।

राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यों से दिल्ली आने के लिए बस का उपयोग बहुत ही आम हैं क्योंकि इन स्थानों से बहुत ही अच्छी बस सुविधाएं उपलब्ध है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति इन राज्यों से आना चाहे तो उनके लिए बस का भी एक बेहतर विकल्प उपलब्ध है।

दिल्ली आने के लिए लोग हवाई सुविधा का भी इस्तेमाल करते हैं जो देश के सभी राज्यों से सीधी उड़ानों से जुड़ा हुआ है। वर्त्तमान में इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट तथा हिंडन एयरपोर्ट के द्वारा यहाँ पहुँचा जा सकता है। इन सभी सार्वजनिक संसाधनों के अलावा सड़क मार्ग का भी पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन विकास हुआ है इसलिए अब कई लोग दिल्ली के आसपास के राज्यों से आने के लिए व्यक्तिगत वाहनों का भी आसानी से प्रयोग करने लगे हैं।

इस अस्पताल का नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन-कौन सा है?

दिल्ली आने के सभी रास्तों के बारे में तो आप जान गए लेकिन असली जानकारी की जरुरत दिल्ली पहुँचने के बाद होती है। दिल्ली न केवल देश की राजधानी है बल्कि यह सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला शहर भी है जहाँ रोज ही लाखों लोग अनेक प्रकार के काम से आते हैं ऐसे में यहाँ भीड़-भार का होना लाजिमी है। तो अगर आप दिल्ली के प्रदुषण से बचना चाहते है और एयरकंडिशन के आरामदायक माहौल में कम खर्च में यात्रा करना चाहते है तो आपको निश्चित ही अपनी यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करना चाहिए। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नजदीकी मेट्रो स्टेशन की सूचि-

  • पटेल चौक मेट्रो स्टेशन

  • ये मेट्रो इस अस्पताल का सबसे पास का मेट्रो स्टेशन है जहाँ से अस्पताल तक आने के लिए आपको आसानी से ऑटोरिक्शा मिल जाता है जिसका किराया आमतौर पर 20 रूपये प्रति व्यक्ति होता है। 40-50 रूपये देने पर आप उसे रिजर्व करके आ सकते हैं। गुरुग्राम तथा रोहिणी से आने वाले लोगों के लिए ये बिलकुल सीधी मेट्रो है।
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन

  • ये मेट्रो स्टेशन भी पटेल चौक की तरह ही काफी नजदीक है तथा द्वारका या नॉएडा की और से आने वाले लोगों के लिए यहाँ से अस्पताल पहुँचना बेहद आसान है। इस मेट्रो के नीचे आपको अस्पताल तक आने के लिए इलेक्ट्रिक बैटरी रिक्शा  मिल जाएगी जो आपको केवल 10 रूपये में अस्पताल के गेट नंबर- 6 पर छोड़ देगी।
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन

  • ये मेट्रो स्टेशन कनाट प्लेस (CP) के बीच में है जो अस्पताल से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर है। आप यहाँ से भी RML Hospital आ सकते हैं। यहाँ से आपको ऑटो रिक्शा या कैब मिल जाएगी जो 50 से 80 रूपये में आपको अस्पताल छोड़ देगी।

तो इस प्रकार से आप दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम या NCR के जिस भी स्थान से यहाँ आना चाहते है वहाँ से मेट्रो लेकर ऊपर बताये गए किसी भी मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आसानी से अस्पताल पहुँच सकते हैं।

बस से यहाँ कैसे आयें ?

दिल्ली में सरकारी बस (DTC) की सुविधा काफी अच्छी है और ये आपको दिल्ली के किसी भी कोने से अस्पताल तक पहुंचने के लिए  सबसे कम खर्च वाला साधन भी है साथ ही सबसे मजेदार बात ये है की इन सभी सरकारी बसों में महिला को बिल्कुल मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी गई है।

आमतौर पर अगर आप केंद्रीय सचिवालय या शिवाजी स्टेडियम की बस लेते है तो ये आपको RML Hospital के नजदीक के किसी बस स्टॉप पर छोड़ देगा जहाँ से आप आराम से पैदल चलते हुए अस्पताल तक पहुँच सकते है।

यहाँ पहुँचने के अन्य साधन क्या-क्या  है?

मेट्रो एवं बस की सुविधा के अलावा आप दिल्ली में ऑटोरिक्शा, के साथ-साथ  OLA, UBER, के कैब या उसकी मोटरबाइक सुविधा का भी प्रयोग कर सकते है जिससे आप थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करके आसानी से यहाँ पहुँच सकते हैं।

इस हॉस्पिटल का नजदीकी लैंडमार्क क्या है?

राम मनोहर लोहिया अस्पताल बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर है जो सीधी कनाट प्लेस के आउटर सर्किल से जुड़ी हुई है। इस अस्पताल से मात्र 350 मीटर की दूरी पर प्रसिद्ध बांग्ला साहिब गुरुद्वारा है। यह अस्पताल ताल कटोरा स्टेडियम एवं इस देश के माननीय सांसदों का निवास स्थान नार्थ एवेन्यू के बीच है।

इसलिए इस स्थान पर पहुंचने के लिए आप इनमें से किसी भी लैंडमार्क का प्रयोग कर सकते हैं और बड़ी ही आसानी से यहाँ पहुँच सकते हैं।

इस ब्लॉग को पढ़ने के  लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

ये ब्लॉग आपको कैसा लगा, नीचे बने कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिखकर मुझे जरूर बताइयेगा। आपका प्रत्येक कमेंट मेरे लिए एक प्रेरणाश्रोत है, क्योंकि तब मुझे लगता है कि मेरे द्वारा किया गया मेहनत किसी जरूरतमंद के काम आ रहा है और इसी से मेरी मेहनत सफल हो जाती है।

अगर आप इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो अपने सवाल जरूर लिखे, हमारा ये प्रयास होगा कि हमारी टीम आपके हर शंका का समाधान कर सके।

विनम्र निवेदन

जिस प्रकार के लेख मैं अपने ब्लॉग पर शेयर करता हूँ, उसका उद्देश्य मूल रूप से उस समाज को सही जानकारी देना है, जो केवल जानकारी के आभाव के कारण गलत निर्णय ले लेता है या सही समय पर उचित कदम नहीं उठा पाता, जिस कारण बहुत सारे लोगों को धन एवं जान, दोनों का नुकसान सहना पड़ जाता है। इसलिए आपसबों से मेरा ये विनम्र अनुरोध है कि इस तरह की जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि आम आदमी तक सही जानकारी मिल सके।

इसी तरह के और भी ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्य सुविधा से सम्बंधित नियमित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं, क्योकिं इस तरह के लेख मेरे ब्लॉग पर नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे की तरफ आपके दाहिनी ओर बने सब्सक्राइब बटन को दबाएं और हमारा उत्साह बढ़ाएं।

मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित कई वीडियो डाला हुआ है, आप चाहें तो उसे भी जाकर देख सकते हैं। अगर आप किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बनाये गए वीडियो को देखकर पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

मैं अपने एक दूसरे ब्लॉग में विद्यार्थिओं एवं उनकी शिक्षा से सम्बंधित भी कई प्रकार के लेख लिखता रहता हूँ, जिसमें विभिन्न तरह के एग्जाम, स्कूल, कॉलेज एवं करियर की जानकारी रहती है। आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं।

देश के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा की जानकरी

  1. बेंगलुरु के बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल की जानकारी
  2. भारत के बेहतरीन 11 गवर्नमेंट हॉस्पिटल
  3. गवर्नमेंट हॉस्पिटल एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के इलाज का फर्क
  4. पढ़िए भारत के सभी AIIMS हॉस्पिटल के बारे में
  5. भारत के शीर्ष 20 कैंसर अस्पताल के बारे में जानिए

दिल्ली के स्वास्थ्य सुविधा पर महत्वपूर्ण लेख

  1. स्टोन सर्जरी के लिए दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल की जानकारी
  2. दिल्ली के सभी TB हॉस्पिटल की जानकारी
  3. कौन-कौन से हैं दिल्ली के बेस्ट गवर्नमेंट आई हॉस्पिटल
  4. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज होगा, कैसे?
  5. जानिए दिल्ली सरकार के आरोग्य सुविधा के बारे में

अच्छे स्वास्थ्य से सम्बंधितअन्य उपयोगी लेख

  1. ROCK सॉल्ट खाने के फायदे
  2. पांच जहरीला खाना, जिससे रहें सावधान
  3. शुगर पेसेंट के लिए कौन सा है हेल्दी ड्रिंक
  4. बेड कोलेस्ट्रॉल को भगाएँ दूर, कैसे?
  5. Common Medical Words

RML हॉस्पिटल, दिल्ली की विस्तृत जानकारी

  1. RML हॉस्पिटल के यूनानी डिपार्टमेंट की जानकारी
  2. RML हॉस्पिटल में उपलब्ध सभी सुविधा को जानिए
  3. आयुर्वेद डिपार्टमेंट RML हॉस्पिटल की सुविधा को जानें
  4. येलो फीवर वेक्सीन कैसे लगवाएँ
  5. कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की सम्पूर्ण जानकारी
  6. परिवार कल्याण विभाग में उपलब्ध सुविधा की जानकारी
  7. RML में कुत्ते काटने पर फ्री रेबीज की टिका लगवायें
  8. इस हॉस्पिटल के इमरजेंसी सुविधा के बारे में जानिए
  9. RML हॉस्पिटल के सभी विभागों की जानकारी 
  10. राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कैसे पहुचें

इस लेख को शेयर करने कि लिए नीचे बने आइकॉन पर क्लीक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई