दिल्ली सरकार के सभी हॉस्पिटल की लिस्ट 2023 | Delhi Government Hospital List 2023 | Best Hospital Near Me

Delhi Government Hospital List 2023 दिल्ली के सरकारी अस्पताल की सूचि List of Hospital funded by Delhi Government दिल्ली सरकार द्वारा चलाये जाने सरकारी अस्पताल की लिस्ट

दिल्ली देश की राजधानी के साथ साथ बेहतरीन हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज का भी गढ़ माना जाता है क्योंकि यहाँ केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हजारों मरीज अपने इलाज के लिए आते हैं। इस ब्लॉग के द्वारा मैं आपको दिल्ली सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सभी सरकारी अस्पताल की जानकारी देने का प्रयास करूँगा।

आपसभी जानते हैं की दिल्ली में एक से एक प्राइवेट अस्पताल हैं परन्तु आज भी लाखों लोग पैसे के आभाव में अपना इलाज नहीं करवा पाते ऐसे में अगर उनको सही समय पर उन अस्पतालों की जानकारी मिल जाये जहाँ उनको एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़े तो उससे अच्छा क्या हो सकता है।

आपको ये बताता चलूँ की मेरे इस ब्लॉग पर केंद्र सरकार द्वारा चलाये जाने वाले दिल्ली के दूसरे अस्पतालों एवं वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी मिल जाएगी। आप भारत सरकार द्वारा संचालित किसी भी अस्पताल के ओपीडी का रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक बेबसाइट ORS पर जाकर ले सकते हैं।

अगर आप इसकी पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो मेरे दूसरे लेख को पढ़ सकते हैं जिसमें मैंने डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बताया है।

किसी भी देश या राज्य की पहचान वहाँ उपलब्ध शिक्षा एवं स्वास्थय की सुविधा के आधार पर होता है और दिल्ली इस मामले में एक अच्छा उदाहरण पेश करता है तो आइये जानते हैं की दिल्ली सरकार कितने सरकारी अस्पतालों का सञ्चालन करती है।

दिल्ली सरकार के सभी हॉस्पिटल की लिस्ट 2023 | Best Hospital Near Me

क्रम संख्या सरकारी हॉस्पिटल का नाम पता संपर्क 
1.अरुणा आसफ अली अस्पताल राजपुर रोड, दिल्ली – 110054 011-23965532, 23831524
2.आचार्य भिक्षु अस्पताल मोती नगर, दिल्ली – 110015011-25423011
3.अतर सेन जैन हॉस्पिटल लॉरेंस रोड, दिल्ली – 110035011-27153357
4.बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल सेक्टर 6 रोहिणी, दिल्ली – 110085011-27055585
5.भगवान महावीर अस्पताल पीतमपुरा, दिल्ली – 110034011-27034535
6.बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल जहांगीरपुरी, दिल्ली – 110033011-27631810
7.सेंट्रल जेल हॉस्पिटल जेल रोड, हरी नगर, दिल्ली – 110064011-28520012
8.चाचा नेहरू बाल चिकित्शालयगीता कॉलोनी, दिल्ली – 110031011-21210215, 21210216
9.दादा देव मदर एवं चाइल्ड अस्पताल नसीरपुर, जनकपुरी, दिल्ली – 110018011-25395536
10.दीनदयाल उपाद्ययाय अस्पताल हरिनगर, दिल्ली – 110064011-25494337
11.दीपचंद बंधु हॉस्पिटल अशोक विहार, दिल्ली – 110052011-27305953
12.दिल्ली स्टेट कैंसर अस्पताल जी टी बी अस्पताल, शाहदरा, दिल्ली – 110095011-22110505, 22110303
13.डॉ हेडगेवार आरोग्य संस्थानकरकरडूमा, दिल्ली – 110032011-20822305, 20822313
14.डॉ एन सी जोशी अस्पताल करोलबाग़, दिल्ली – 110005011-23611786
15.गोबिंद बल्लभ पंत हॉस्पिटल जवाहर लाल नेहरू मार्ग, दिल्ली – 110002011-23238109, 23237254
16.गुरु गोविन्द सिंह गवर्नमेंट हॉस्पिटल रघुवीर नगर, दिल्ली – 110027011-25984549, 25988532
17.गुरु नानक आई सेंटर महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, दिल्ली – 110002011-23236931
18.जी टी बी अस्पताल शाहदरा, दिल्ली – 110095011-22581730
19.आई एल बी एस हॉस्पिटल वसंत कुञ्ज, दिल्ली – 110057011-46300000
20.IHBAS शाहदरा, दिल्ली – 110095011-22112136
21.जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जनकपुरी, दिल्ली – 110058011-25552023
22.लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल खिचड़ीपुर, दिल्ली – 110091011-22774145
23.लोक नायक अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दिल्ली – 110002011-23236000, 23232400
24.महर्षि बाल्मीकि अस्पताल पूठ खुर्द, दिल्ली – 110039011-27761521
25.पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल मालवीय नगर, दिल्ली – 110017011-26680603, 26674757
26.मौलाना आजाद अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दिल्ली – 110002011-23238229
27.पुअर हाउस हॉस्पिटल बेगर्स होम, जी टी बी नगर, दिल्ली – 110009011-23965532, 23831524
28.राजीव गाँधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर, दिल्ली – 110064011-65252480
29.रॉव तुला राम मेमोरियल अस्पताल जाफरपुर, दिल्ली – 110073011-25318444
30.सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल पटेल नगर, दिल्ली – 110008011-25885944
31.सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल नरेला, दिल्ली – 110040011-27787304
32.संजय गाँधी मेमोरियल हॉस्पिटल मंगोलपुरी, दिल्ली – 110083011-27921117
33.जगप्रवेश चंद्र हॉस्पिटल शास्त्री पार्क, दिल्ली – 110031011-22184453
34.आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज एंड हॉस्पिटल अजमल खान पार्क, करोलबाग, दिल्ली – 110005011-23629013
35.बी आर सुर होमयोपैथिक मेडिकल कॉलेज नानकपुरा, मोतीबाग, दिल्ली – 110021011-24105298
36.नेहरू होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज डिफेन्स कॉलोनी, दिल्ली – 110024011-24331193
37.चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थानखेरा दबार, नजफगढ़, दिल्ली – 110073011-65172030

Delhi Government Hospital List 2023 – विस्तार से जानिए

अरुणा आसफ अली अस्पताल, राजपुर रोड, दिल्ली

अरुणा आसफ अली अस्पताल, दिल्ली, स्वतंत्रता प्राप्ति से भी पूर्व से कार्यरत है। इसे पहले “पुलिस अस्पताल” के नाम से जाना जाता था। शुरुआत में यह हॉस्पिटल केवल “दिल्ली पुलिस के कर्मियों” को ही चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता था और उस समय पोस्ट-मॉर्टम शुरू करने वाला यह दिल्ली का पहला हॉस्पिटल है।

हालांकि 1984 में इस हॉस्पिटल का नाम बदलकर पुलिस अस्पताल से सिविल अस्पताल कर दिया गया। फिर 1994 में इस अस्पताल के विस्तार के पहले चरण की आधारशिला रखी गई, जो 23 अगस्त 1996 को 40 बिस्तरों के साथ पूरा हुआ और फिर इस सिविल हॉस्पिटल का नाम बदलकर “अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल” कर दिया गया।

60 और बेड एवं कई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ इसके दूसरे चरण में जुलाई 2000 में एक और भवन का निर्माण किया गया। 

इस हॉस्पिटल का एडमिनिस्ट्रेशन इस अस्पताल के अलावा सब्जी मंडी में स्थित मुर्दाघर की व्यवस्था भी देखता है जो दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पोस्टमार्टम हाउस है।

यह अस्पताल 60 बिस्तरों वाले “गरीब घर अस्पताल” के मरीजों को भी इलाज की सुविधा प्रदान करता है, जो किंग्सवे कैंप में सेवा कुटीर परिसर में बनाया गया है।

आचार्य भिक्षु अस्पताल, मोती नगर, दिल्ली

यह 150 बेड वाला मध्यम स्तर का हॉस्पिटल है जो 1996 में मोती नगर में और आसपास रहने वाले लोगों को निवारक, उपचारात्मक एवं प्रोत्साहन स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। यहाँ पर आने वाले सभी मरीजों को उनकी आवश्यकता अनुसार स्वस्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।

इस हॉस्पिटल का मूल उद्देश्य ये है कि समाज के सभी सदस्यों के लिए मरीज की बीमारी एवं उनकी समस्या के अनुकूल एक अच्छे वातावरण में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना।

उपरोक्त सभी अस्पतालों की जानकारी दिल्ली सरकार के वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार है। आप अपनी बीमारी एवं सुविधानुसार इनमें से किसी भी हॉस्पिटल में जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं। इन सभी अस्पतालों में ओपीडी से लेकर जाँच, ऑपरेशन एवं दवाइयां सबकुछ बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध है।

इस ब्लॉग को पढ़ने के  लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

ये ब्लॉग आपको कैसा लगा, नीचे बने कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिखकर मुझे जरूर बताइयेगा। आपका प्रत्येक कमेंट मेरे लिए एक प्रेरणाश्रोत है, क्योंकि तब मुझे लगता है कि मेरे द्वारा किया गया मेहनत किसी जरूरतमंद के काम आ रहा है और इसी से मेरी मेहनत सफल हो जाती है।

अगर आप इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो अपने सवाल जरूर लिखे, हमारा ये प्रयास होगा कि हमारी टीम आपके हर शंका का समाधान कर सके।

विनम्र निवेदन

जिस प्रकार के लेख मैं अपने ब्लॉग पर शेयर करता हूँ, उसका उद्देश्य मूल रूप से उस समाज को सही जानकारी देना है, जो केवल जानकारी के आभाव के कारण गलत निर्णय ले लेता है या सही समय पर उचित कदम नहीं उठा पाता, जिस कारण बहुत सारे लोगों को धन एवं जान, दोनों का नुकसान सहना पड़ जाता है। इसलिए आपसबों से मेरा ये विनम्र अनुरोध है कि इस तरह की जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि आम आदमी तक सही जानकारी मिल सके।

इसी तरह के और भी ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्य सुविधा से सम्बंधित नियमित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं, क्योकिं इस तरह के लेख मेरे ब्लॉग पर नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे की तरफ आपके दाहिनी ओर बने सब्सक्राइब बटन को दबाएं और हमारा उत्साह बढ़ाएं।

मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित कई वीडियो डाला हुआ है, आप चाहें तो उसे भी जाकर देख सकते हैं। अगर आप किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बनाये गए वीडियो को देखकर पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

मैं अपने एक दूसरे ब्लॉग में विद्यार्थिओं एवं उनकी शिक्षा से सम्बंधित भी कई प्रकार के लेख लिखता रहता हूँ, जिसमें विभिन्न तरह के एग्जाम, स्कूल, कॉलेज एवं करियर की जानकारी रहती है। आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं।

देश के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा की जानकरी

  1. बेंगलुरु के बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल की जानकारी
  2. भारत के बेहतरीन 11 गवर्नमेंट हॉस्पिटल
  3. गवर्नमेंट हॉस्पिटल एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के इलाज का फर्क
  4. पढ़िए भारत के सभी AIIMS हॉस्पिटल के बारे में
  5. भारत के शीर्ष 20 कैंसर अस्पताल के बारे में जानिए

दिल्ली के स्वास्थ्य सुविधा पर महत्वपूर्ण लेख

  1. स्टोन सर्जरी के लिए दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल की जानकारी
  2. दिल्ली के सभी TB हॉस्पिटल की जानकारी
  3. कौन-कौन से हैं दिल्ली के बेस्ट गवर्नमेंट आई हॉस्पिटल
  4. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज होगा, कैसे?
  5. जानिए दिल्ली सरकार के आरोग्य सुविधा के बारे में

अच्छे स्वास्थ्य से सम्बंधितअन्य उपयोगी लेख

  1. ROCK सॉल्ट खाने के फायदे
  2. पांच जहरीला खाना, जिससे रहें सावधान
  3. शुगर पेसेंट के लिए कौन सा है हेल्दी ड्रिंक
  4. बेड कोलेस्ट्रॉल को भगाएँ दूर, कैसे?
  5. Common Medical Words

RML हॉस्पिटल, दिल्ली की विस्तृत जानकारी

  1. RML हॉस्पिटल के यूनानी डिपार्टमेंट की जानकारी
  2. RML हॉस्पिटल में उपलब्ध सभी सुविधा को जानिए
  3. आयुर्वेद डिपार्टमेंट RML हॉस्पिटल की सुविधा को जानें
  4. येलो फीवर वेक्सीन कैसे लगवाएँ
  5. कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की सम्पूर्ण जानकारी
  6. परिवार कल्याण विभाग में उपलब्ध सुविधा की जानकारी
  7. RML में कुत्ते काटने पर फ्री रेबीज की टिका लगवायें
  8. इस हॉस्पिटल के इमरजेंसी सुविधा के बारे में जानिए
  9. RML हॉस्पिटल के सभी विभागों की जानकारी 
  10. राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कैसे पहुचें

इस लेख को शेयर करने कि लिए नीचे बने आइकॉन पर क्लीक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई