राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सभी विभागों की सूचि 2023 | RML Hospital Department List 2023 | Best Hospital Near Me

RML Hospital Department List 2023 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सभी विभागों की सूचि 2023 RML Hospital OPD Schedule 2023 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ओपीडी का टाइम टेबल

इस ब्लॉग के दूसरे पोस्ट को अगर आपने पढ़ा होगा तो आपको पता चल ही गया होगा कि मैं यहाँ पर आपको दिल्ली में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी के बारे में सूचना उपलब्ध कराता हूँ तथा मेरा ये हमेशा प्रयास रहता है कि मैं आपसबों को छोटी से छोटी जानकारी दूँ ताकि आपको कभी भी परेशान नहीं होना पड़े। साथ ही मैं आपको अपने YOU TUBE चैनल के माध्यम से भी अपडेट रखता हूँ।

इस ब्लॉग में आपको ये जानकारी मिलेगी की राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में कितने तरह के विभाग कार्यरत हैं क्योंकि बहुत सारे लोग मेरे यू ट्यूब चैनल पर किसी बीमारी का नाम लेकर ये सवाल पूछते हैं की उनको किस विभाग में जाकर दिखाना होगा, साथ ही वो ये भी जानना चाहते हैं कि यहाँ कौन कौन से विभाग बने हुए हैं।

आजकल वैसे भी स्पेशलिस्ट अस्पतालों का दौर शुरू हो चुका है क्योंकि हर अस्पताल किसी न किसी बीमारी के विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहता है। ये इसलिए भी जरुरी है कि हर बड़े अस्पताल में दुनियाँ के सभी बिमारियों का इलाज हो जाये, ऐसा संभव नहीं है। जैसे कि इस अस्पताल में IVF की सुविधा शुरू नहीं हुई है लेकिन AIIMS DELHI में एवं दिल्ली के कई बड़े प्राइवेट अस्पतालों में IVF की बेहतरीन से बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है तो ऐसे में आपसभी को अगर अस्पताल के विभागों की जानकारी होगी तो ये निर्णय लेना आसान हो जायेगा कि कौन से अस्पताल में जाने से आपको अपनी समस्या का समाधान मिल सकेगा।

तो आइये सबसे पहले राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली के ओपीडी एवं उसके टाइम टेबल की जानकारी ले लेते हैं फिर मैं आपको यहाँ के सभी विभागों से परिचय करवाऊगां।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल – ओपीडी टाइम टेबल

RML हॉस्पिटल, दिल्ली में प्रतिदिन यानि कि सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक सभी विभागों द्वारा जेनेरल ओपीडी का संचालन किया जाता है।

इन सभी विभागों की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए OPD का पर्चा बनवाना होता है जो की सोमवार से शुक्रवार तक सवेरे 8 बजे से 11:30 बजे और शनिवार को 11 बजे तक विभिन्न काउंटर पर बनाया जाता है लेकिन अगर आप यहाँ आने से पूर्व ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा का लाभ लेना चाहे तो यहाँ लगने वाली लम्बी कतारों से बच सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की पूरी प्रक्रिया की जानकरी के लिए यहाँ क्लिक करें

इन सभी विभागों द्वारा चलाये जाने वाले सामान्य ओपीडी के अलावा इस अस्पताल के कुछ विभागों द्वारा स्पेशल क्लिनिक का भी संचालन किया जाता है जिसका पर्चा दोपहर के 1 बजे से 3 बजे तक बनता है और इस स्पेशल क्लिनिक में डॉक्टर द्वारा 2 बजे से 4 बजे तक देखा जाता है। इस स्पेशल क्लिनिक्ल में उन्ही मरीजों को देखा जाता है जिसे किसी डॉक्टर या अन्य विभाग द्वारा यहाँ रेफर किया गया हो।

अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए 24 घंटे आपातकालीन लेब की सुविधा उपलब्ध है लेकिन ओपीडी के मरीजों के लिए Routine Investigation का समय सोमवार से शुक्रवार तक सवेरे 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक एवं शनिवार को दोपहर के 1 बजे तक उपलब्ध रहता है।

आपको ये भी जानना चाहिए की यहाँ पर किये जाने वाले सभी जाँच निःशुल्क नहीं हैं बल्कि कुछ विशेष प्रकार के जाँच के लिए आपको शुल्क चुकाना पड़ सकता है लेकिन यहाँ लिया जाने वाला शुल्क बाजार मूल्य से बहुत ही कम होता है। राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली के “लैब टेस्ट” के शुल्क की विस्तृत  जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

आप जब भी OPD में अपने इलाज के लिए अस्पताल आयें तो इस बात का ध्यान रखें की उस दिन कोई राजपत्रित/ सरकारी अवकाश नहीं हो क्योकिं उस दिन केवल “एमरजेंसी सेवा” ही उपलब्ध होती है। यहाँ आने के लिए कई प्रकार के आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसका आप प्रयोग कर सकते हैं।

वर्त्तमान में कुछ विभागों द्वारा रविवार को भी OPD की शुरुआत की गई है। इसका पर्चा बनने का समय एवं डॉक्टर द्वारा देखे जाने का समय भी सामान्य दिनों की तरह ही है। ये ओपीडी उनलोगों के लिए शुरू किया गया है जो व्यक्ति आम दिनों की व्यस्तताओं के कारण समय नहीं निकल पाते हैं और उनके पास केवल रविवार को ही समय होता है।

अस्पताल के सामान्य कार्यालय का समय सुबह 9 बजे से 4 बजे शाम तक होता है जिस दौरान आप यहाँ किसी अन्य कार्य के लिए संपर्क कर सकते हैं। अगर आप यहाँ आने से पूर्व कुछ जानकारी लेना चाहें तो उस विभाग में फोन कर सकते हैं। इस अस्पताल के कुछ महत्वपूर्ण नम्बर की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

RML Hospital Department List 2023

  1. Accident and Emergency
  2. Anesthesia & Intensive Care
  3. Biochemistry
  4. Blood Bank
  5. Burn and Plastic
  6. Cardiology
  7. Cardiothoracic & Vascular Surgery (CTVS)
  8. Critical Care Medicine (CCM)
  9. Central Sterile Supply
  10. Dental
  11. Dermatology
  12. Endocrinology & Metabolism
  13. ENT
  14. Eye
  15. Family Welfare
  16. Gastroenterology
  17. Obstetrics & Gynae
  18. Microbiology
  19. Medicine
  20. Neonatology
  21. Nephrology
  22. Neurology
  23. Neurosurgery
  24. Pathology
  25. Orthopedics
  26. Pediatrics Surgery
  27. Pediatrics, Neonatology and Adolescent Medicine
  28. Physical Medicine and Rehabilitation (PMR)
  29. Physiotherapy
  30. Clinical Psychology
  31. Psychiatry, Drug De-addiction and Regional Centre for Tobacco Control
  32. Radiology
  33. Respiratory Medicine
  34. Surgery
  35. Urology and Renal Transplant

नोट- उपरोक्त उपलब्ध कराई गई सभी जानकारी राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। इनमें से किसी भी सुविधा में कभी भी बदलाव संभव है इसलिए वहाँ जाने से पूर्व अपने स्तर से उपलब्ध जानकारी की जाँच/पक्की कर लें।

FAQ

  1. क्या स्पेशल क्लिनिक का पर्चा ऑनलाइन बना सकते हैं? – जी हाँ, आप www.ors.gov.in पर जाकर अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
  2. क्या यहाँ के लैब टेस्ट के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है? – बिलकुल, आप ऑनलाइन माध्यम के अलावा पेमेंट काउंटर पर भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।
  3. रविवार को ओपीडी का पर्चा कब तक बन सकता है? – रविवार को चलने वाले ओपीडी का पर्चा सबेरे 8:30 से 11:30 बजे तक ओपीडी बिल्डिंग में बने काउंटर पर बनवाया जा सकता है।
  4. डॉग बाईट (कुत्ते काटने) का टीका कहाँ लगाया जाता है? – इस अस्पताल में डॉग बाईट एवं मंकी बाईट का टीका ओपीडी बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर लगाया जाता है तथा इसका पर्चा इसी बिल्डिंग में केवल फर्स्ट फ्लोर पर इसी के लिए बने स्पेशल काउंटर पर बनता है।
  5. क्या इस अस्पताल में यूनानी एवं आयुर्वेद का विभाग है? – यहाँ दोनों विभाग कार्यरत है। यूनानी विभाग ओपीडी बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर एवं आयुर्वेद विभाग गेट नंबर 8 के सामने मनोचिकित्सा विभाग के पास चलाया जाता है।

इस ब्लॉग को पढ़ने के  लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

ये ब्लॉग आपको कैसा लगा, नीचे बने कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिखकर मुझे जरूर बताइयेगा। आपका प्रत्येक कमेंट मेरे लिए एक प्रेरणाश्रोत है, क्योंकि तब मुझे लगता है कि मेरे द्वारा किया गया मेहनत किसी जरूरतमंद के काम आ रहा है और इसी से मेरी मेहनत सफल हो जाती है।

अगर आप इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो अपने सवाल जरूर लिखे, हमारा ये प्रयास होगा कि हमारी टीम आपके हर शंका का समाधान कर सके।

विनम्र निवेदन

जिस प्रकार के लेख मैं अपने ब्लॉग पर शेयर करता हूँ, उसका उद्देश्य मूल रूप से उस समाज को सही जानकारी देना है, जो केवल जानकारी के आभाव के कारण गलत निर्णय ले लेता है या सही समय पर उचित कदम नहीं उठा पाता, जिस कारण बहुत सारे लोगों को धन एवं जान, दोनों का नुकसान सहना पड़ जाता है। इसलिए आपसबों से मेरा ये विनम्र अनुरोध है कि इस तरह की जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि आम आदमी तक सही जानकारी मिल सके।

इसी तरह के और भी ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्य सुविधा से सम्बंधित नियमित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं, क्योकिं इस तरह के लेख मेरे ब्लॉग पर नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे की तरफ आपके दाहिनी ओर बने सब्सक्राइब बटन को दबाएं और हमारा उत्साह बढ़ाएं।

मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित कई वीडियो डाला हुआ है, आप चाहें तो उसे भी जाकर देख सकते हैं। अगर आप किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बनाये गए वीडियो को देखकर पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

मैं अपने एक दूसरे ब्लॉग में विद्यार्थिओं एवं उनकी शिक्षा से सम्बंधित भी कई प्रकार के लेख लिखता रहता हूँ, जिसमें विभिन्न तरह के एग्जाम, स्कूल, कॉलेज एवं करियर की जानकारी रहती है। आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं।

देश के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा की जानकरी

  1. बेंगलुरु के बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल की जानकारी
  2. भारत के बेहतरीन 11 गवर्नमेंट हॉस्पिटल
  3. गवर्नमेंट हॉस्पिटल एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के इलाज का फर्क
  4. पढ़िए भारत के सभी AIIMS हॉस्पिटल के बारे में
  5. भारत के शीर्ष 20 कैंसर अस्पताल के बारे में जानिए

दिल्ली के स्वास्थ्य सुविधा पर महत्वपूर्ण लेख

  1. स्टोन सर्जरी के लिए दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल की जानकारी
  2. दिल्ली के सभी TB हॉस्पिटल की जानकारी
  3. कौन-कौन से हैं दिल्ली के बेस्ट गवर्नमेंट आई हॉस्पिटल
  4. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज होगा, कैसे?
  5. जानिए दिल्ली सरकार के आरोग्य सुविधा के बारे में

अच्छे स्वास्थ्य से सम्बंधितअन्य उपयोगी लेख

  1. ROCK सॉल्ट खाने के फायदे
  2. पांच जहरीला खाना, जिससे रहें सावधान
  3. शुगर पेसेंट के लिए कौन सा है हेल्दी ड्रिंक
  4. बेड कोलेस्ट्रॉल को भगाएँ दूर, कैसे?
  5. Common Medical Words

RML हॉस्पिटल, दिल्ली की विस्तृत जानकारी

  1. RML हॉस्पिटल के यूनानी डिपार्टमेंट की जानकारी
  2. RML हॉस्पिटल में उपलब्ध सभी सुविधा को जानिए
  3. आयुर्वेद डिपार्टमेंट RML हॉस्पिटल की सुविधा को जानें
  4. येलो फीवर वेक्सीन कैसे लगवाएँ
  5. कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की सम्पूर्ण जानकारी
  6. परिवार कल्याण विभाग में उपलब्ध सुविधा की जानकारी
  7. RML में कुत्ते काटने पर फ्री रेबीज की टिका लगवायें
  8. इस हॉस्पिटल के इमरजेंसी सुविधा के बारे में जानिए
  9. RML हॉस्पिटल के सभी विभागों की जानकारी 
  10. राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कैसे पहुचें

इस लेख को शेयर करने कि लिए नीचे बने आइकॉन पर क्लीक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई