परिवार कल्याण विभाग RML हॉस्पिटल दिल्ली 2023 | FP RML DELHI | BEST HOSPITAL NEAR ME | परिवार नियोजन के फायदे

FP RML DELHI 2023 परिवार कल्याण विभाग  Free Condom Free Oral Contraception Free Sterilization NSV MPA IUCD  माला N  परिवार नियोजन सलाह एवं निःशुल्क सेवा  Family Welfare Department RML Hospital Delhi in Hindi

इस ब्लॉग के सभी पाठकों को मेरा सादर प्रणाम

अगर आप नहीं जानते हैं तो मैं ये बताता चलूँ की आपको मेरे ब्लॉग www.kumarmadhawan.com पर दिल्ली एवं दिल्ली के आसपास यानि NCR में उपलब्ध उनसभी स्वस्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी मिलेगी जो या तो सरकार द्वारा संचालित की जाती है या फिर ऐसी संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाती है जो निःशुल्क या उचित मूल्यों पर स्वस्थ्य सुविधाएँ प्रदान करते हैं।

इस लेख में आपको डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली के “परिवार कल्याण विभाग” [Family Welfare Department RML Hospital Delhi] में उपलब्ध सभी प्रकार की मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

Family Welfare Department RML Hospital Delhi

राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली का “परिवार कल्याण विभाग” OPD बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर कमरा संख्या 77 से 81 तक बना हुआ है लेकिन इसकी मुख्य पहचान रूम नंबर- 80 से जानी जाती है जिसमें आमतौर पर डॉक्टर बैठकर यहाँ आने वाले मरीजों को देखते हैं।

परिवार कल्याण विभाग इस अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अंदर कार्य करता है। यहाँ  प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएँ बिल्कुल निःशुल्क है।

RML Hospital Delhi के ज्यादातर विभागों के OPD में मरीजों को दिखाने के लिए एवं उनका पर्चा बनवाने के लिए सबेरे-सबेरे आकर लोगों को लम्बी-लम्बी कतारों में लाइन लगाना पड़ता है बशर्ते की आपने अपना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट न लिया हो लेकिन अगर आप परिवार कल्याण विभाग में दिखाने आ रहे हैं तो आपको किसी लाइन में लगने की जरुरत नहीं है क्योकि इस विभाग के अंदर ही यहाँ आने वाले मरीजों का OPD स्लिप बनाने के लिए एक अलग से काउंटर बना हुआ है, जहाँ भीड़ बिल्कुल भी नहीं होता है।

FP RML DELHI | परिवार कल्याण विभाग का उद्देश्य

हम सभी जानते हैं की किसी भी व्यक्ति के परिवार का संतुलित रूप से विस्तार होना जरुरी है क्योंकि ऐसा नहीं होने पर सबसे बुरा असर उस महिला पर होता है जो लगातार बच्चे को जन्म देती जाती है। बिना योजना के किसी औरत का गर्भवती हो जाना उसके लिए मानसिक विषाद का कारण बन सकता है साथ ही उस परिवार को आगे चलकर कई अन्य प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

परिवार कल्याण विभाग कई माध्यमों से अपने मरीजों को मदद करता है, जैसे किसी महिला को बच्चों के बीच अंतर रखने, अनचाहे गर्भ से सुरक्षित रहने, परिवार पूरा हो जाने पर पति या पत्नी में से किसी को नसबंदी करवाने या अवांक्षित गर्भ को हटाने कि सुविधा भी प्रदान करता है।

ऐसा नहीं है इस विभाग में सिर्फ महिलाओं के लिए ही सुविधाएँ उपलब्ध है बल्कि यहाँ पुरुषों को भी परिवार नियोजन से सम्बंधित लाभ फ्री में दिया जाता है।

आइए जानते हैं कि यहाँ कौन-कौन सी सुविधाएँ एवं विकल्प उपलब्ध है।

परिवार कल्याण विभाग में मिलने वाले गर्भनिरोध के अस्थाई विकल्प

  • महिलाओं को दी जाने वाली गर्भ निरोधक सुविधाएँ

    – राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इस विभाग में महिलाओं को 4 प्रकार की निःशुल्क सुविधाएं दी जाती है जो गर्भनिरोध के अस्थाई उपाय है।

  1. Oral Contraceptive Pill [माला N] – ये डॉक्टर के निर्देशानुसार प्रतिदिन खाई जाने वाली अस्थाई गर्भनिरोधक गोली है। इसका प्रयोग महिलाओं में होने वाली कुछ हार्मोनल समस्याओं में भी किया जाता है। उन महिलाओं को इनके सेवन से बचना चाहिए जिनके बच्चे 6 महीने से कम उम्र के है और जो अपने नवजात को नियमित स्तनपान करवा रही हैं।
  2. Oral Contraceptive Pill [CHHAYA] – ये भी एक गर्भनिरोधक गोली है लेकिन ये माला-N से अलग है। डॉक्टर की सलाह लेकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस गोली की खासियत ये हैं की इसे रोज-रोज नहीं खाना होता हैं बल्कि प्रारम्भ में तीन महीने यानि 90 दिनों तक सप्ताह में दो दिन उसके पश्चयात सप्ताह में केवल एक दिन खाना होता है। इसमें ये ध्यान रखना जरुरी है कि किसी भी सूरत में शुरू के 90 दिनों में एक बार भी गोली छूटनी नहीं चाहिए वर्ना इसे फिर से शुरू करना पड़ता है।
  3. इंजेक्शन MPA – महिलाओं के लिए गर्भनिरोध का ये एक ऐसा उपाय है जिसमें नियमित रूप से कुछ भी खाने का झंझट नहीं होता क्योंकि इस इंजेक्शन का असर लगाए जाने के बाद 90 दिनों तक बना रहता है। जो महिलाएं गर्भनिरोधक के रूप में इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं उनको प्रत्येक तीन महीने में एक इंजेक्शन लगवाना होता है जिससे वो अनचाहे गर्भ से बची रहती हैं।
  4. IUCD- 375 & 380A [ कॉपर टी ] – जिन स्त्रिओं को दवाइयों या इंजेक्शन के लिए लगातार हॉस्पिटल आने की समस्या से बचना है उनको इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए। कॉपर टी गर्भनिरोध का एक ऐसा सरल उपाय है जो लम्बे समय तक [ IUCD-375 –पांच वर्षों के लिए एवं 380A –10 वर्षों के लिए ] काम करता है साथ ही इसको लगवाने से गोली या इंजेक्शन से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट से भी बचा जा सकता है। महिलाओं के लिए कॉपर टी, बच्चों में अंतर रखने का सबसे अच्छा ऊपाय है। अगर कोई महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में प्रसव के समय इसे लगवाती है तो उसे दिल्ली सरकार द्वारा प्रदत्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 300 रूपये भी उसके आधार से जुड़े बैंक खाते में प्रदान किया जाता है।
  • पुरुषों को मिलने वाली गर्भ निरोधक सुविधाएँ

    – हमारे देश में अभी भी पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा गर्भनिरोधक के विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। इस विभाग द्वारा पुरुष गर्भनिरोधक के रूप में निःशुल्क कंडोम [NIRODH] का वितरण किया जाता है जिसको लेने के लिए किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन या OPD स्लिप की जरुरत नहीं है। आप यहाँ 9 बजे से 4 बजे के बीच कभी भी जाकर मुफ्त में कॉन्डोम/निरोध ले सकते हैं। 

“परिवार कल्याण विभाग” में मिलने वाले गर्भनिरोध के स्थाई उपाय

उपरोक्त सभी अस्थाई गर्भनिरोधक सुविधाओं के अलावा परिवार कल्याण विभाग, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली द्वारा परिवार पूरा हो जाने की स्थिति में स्थाई/Permanent गर्भनिरोध यानि पुरुष नसबंदी या महिला नसबंदी की निःशुल्क सुविधा प्रदान करता है।

महिलाओं को दी जाने वाली गर्भनिरोध की स्थाई सुविधा

– इसे आम बोलचाल की भाषा में महिला नलबंदी भी कहा जाता है। Female Sterilization में ऑपरेशन द्वारा गर्भाशय के नली को बंद कर दिया जाता है ताकि वहाँ गर्भाधान की प्रक्रिया नहीं हो। महिला नलबंदी को चिकित्सीय भाषा में TUBECTOMY कहा जाता है।

किसी भी महिला द्वारा अपनी नलबंदी करवाने के लिए उसके खुद का एवं उसके पति की सहमति के साथ उसको एक जीवित बच्चा होना आवश्यक है। इस हॉस्पिटल में महिला नलबंदी करवाने पर दिल्ली सरकार द्वारा प्रदत्त प्रोत्साहन राशि के रूप में SC/ST/BPL को 600 रूपये एवं सामान्य जाति की महिला को 250 रूपये उसके आधार से जुड़े बैंक खाते में प्रदान किया जाता है।

पुरुषों को मिलने वाले गर्भनिरोध की स्थाई सुविधा

– हमारे देश के पुरुषों में अपनी नसबंदी को लेकर बहुत अधिक जागरूकता नहीं है जबकि यह महिला नलबंदी से कई गुणा ज्यादा आसान है। पुरुष नसबंदी को NSV भी कहते हैं और चिकित्सीय भाषा में इसे VASECTOMY कहा जाता है।

NSV या पुरुष नसबंदी में उन नशों को काट दिया जाता है जो शुक्राणुओं को अंडकोष से बाहर लाती है। यह प्रक्रिया बिना किसी चीरा या टांकें के एक छोटे से ऑपरेशन द्वारा पूरा किया जाता है।

पुरुष नसबंदी के लिए उस व्यक्ति का कानूनी रूप से विवाहित होना, नसबंदी के लिए उसकी पत्नी की सहमति एवं एक जीवित बच्चे का होना आवश्यक है। किसी व्यक्ति के पुरुष नसबंदी करवाने पर परिवार कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा प्रोत्शाहन राशि के रूप में 1100 रूपये उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में प्रदान कर दिया जाता है।

परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाएँ

राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली के परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपरोक्त सभी सुविधाओं के अलावा भी निम्नलिखित सुविधा प्रदान की जाती है।

  1. जननी सुरक्षा योजना [JSY] के योग्य लाभार्थियों को आर्थिक लाभ प्रदान करवाना
  2. अवांक्षित गर्भ से बचने के लिए MTP एवं DNC/DNE की सुविधा देना
  3. इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्शन की गोलियाँ उपलब्ध करवाना
  4. प्रेग्नेंसी कन्फर्म करने हेतु किट उपलब्ध करवाना

मैंने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली के “परिवार कल्याण विभाग”द्वारा दिए जा रहे सभी प्रकार की सुविधाओं के ऊपर पूरी जानकारी के साथ एक  वीडियो में बताया हुआ है। वहाँ जाने से पहले आप इस वीडियो को देखकर पूरी प्रक्रिया को समझ सकते हैं। वीडियो देखने के यहाँ क्लीक करें।

हजारों लोग प्रतिदिन दिल्ली आकर अलग-अलग सरकारी एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के आगे अपने मरीज का इलाज करवाने के लिए भटकते रहते हैं। हमारी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधा मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है लेकिन सूचना के आभाव में कई सारे जरुरतमंद लोग इसका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।

इसलिए मेरा ये विनम्र अनुरोध है कि इस ब्लॉग के लेख को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करने का प्रयास कीजियेगा ताकि कोई भी आदमी जरुरत होने पर इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके।

ये लेख आपको कैसा लगा, नीचे कमेंट करके बताईएगा। आपके द्वारा किया गया सभी कमेंट मेरे लिए एक रिवार्ड के जैसा है तथा यही मेरी मेहनत को सफल बनता है, इसलिए कमेंट जरूर कीजियेगा।

इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप अपने प्रश्न एवं विचार हमें नीचे बने कमेंट बॉक्स के द्वारा भेज सकते हैं, हमारी टीम आपके प्रश्नों का जल्दी से जल्दी जबाब देने कि कोशिश करेगी।

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें।

मैंने भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले देश के सभी सरकारी हॉस्पिटल का Online Appointment द्वारा OPD की स्लिप बनवाने के ऊपर एक Video बनाया हुआ है, जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं। आप मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं ताकि यहाँ आने वाले सभी वीडियो की जानकारी आपतक सबसे पहले पहुँच सके।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

दिल्ली के स्वस्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख-

  1. दिल्ली के सभी गवर्नमेंट डेंटल हॉस्पिटल की लिस्ट
  2. दिल्ली के हॉस्पिटल जहाँ केवल बच्चों का इलाज होता है
  3. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में फ्री इलाज, जानिए कैसे
  4. येलो फीवर का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  5. दिल्ली सरकार के सभी हॉस्पिटल की लिस्ट

ये भी जरूर पढ़ें-

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में किस दिन होगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. पाँच जहरीला भोजन जिससे किसी की जान जा सकती है
  5. डायबिटिक रोगी के लिए 5 सबसे हेल्दी ड्रिंक

RML HOSPITAL DELHI से सम्बंधित जानकारी-

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML का OPD कार्ड घर बैठे बनेगा, जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  5. RML हॉस्पिटल दिल्ली के फोन नंबर की जानकारी
  6. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन की जानकारी
  7. RML के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  8. RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  9. RML के यूनानी विभाग में इलाज करवाने के फायदे
  10. RML में मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी

इस शानदार जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुँचा  सकते हैं, ये भी एक तरह का सेवा और पुण्य कार्य ही है, शुक्रिया।

1 thought on “परिवार कल्याण विभाग RML हॉस्पिटल दिल्ली 2023 | FP RML DELHI | BEST HOSPITAL NEAR ME | परिवार नियोजन के फायदे”

  1. Pingback: World Population Day 2023 | 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस | World Population 2023 - hellocounsellor

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई