दिल्ली के छह प्रमुख सरकारी अस्पताल की लिस्ट 2023 | Best Government Hospital Delhi 2023 | Hospital Near Me

Best Government Hospital Delhi 2023 दिल्ली के छह प्रमुख सरकारी अस्पताल 2023 NIRF INDIA Rankings of Medical Institute 2022

दिल्ली केवल हमारे देश की ही राजधानी नहीं है बल्कि पूरे एशिया महाद्वीप में गंभीर बिमारियों से ग्रस्त हजारों रोगियों के लिए बेहतरीन एवं सस्ते इलाज की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। जैसा की मैं अपने इस ब्लॉग में आप सभी को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली से सम्बंधित कई जानकारी दे चुका हूँ लेकिन आज  आप सबको दिल्ली के ही कुछ अन्य ऐसे सरकारी अस्पताल के बारे में जानकारी दूंगा जिसे भारत सरकार के एक प्रतिष्ठित संस्था NIRF ने रैंकिंग दी है।

ये छह दिल्ली के ऐसे सरकारी अस्पताल हैं जिसे NIRF INDIA 2022 की रैंकिंग में पूरे देश के सभी मेडिकल इंस्टिट्यूट के टॉप 30 में स्थान मिला है। किसी भी समाज में स्वास्थय एवं शिक्षा के लिए उपलब्ध सुविधाओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है। अस्पताल तो वैसे भी जिंदगी देने की जगह होती है इसलिए इसे केवल मानवता की सेवा का माधयम नहीं माना जाना चाहिए। जो डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी ऐसे चिकित्सा संसथान में अगली पीढ़ी के लिए तैयार होते हैं ये उनके लिए ज्ञान एवं शोध का केंद्र भी होता है।

आम तौर पर लोग ये सोचते हैं की सरकारी अस्पताल तो बेकार होता है लेकिन अगर किसी बच्चे को डॉक्टरी की पढाई करवाने की बात आती है तो उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज या किसी अन्य ट्रेनिंग के लिए सरकारी अस्पताल में ही भेजना पसंद करते हैं।

हम सभी जानते हैं की ज्यादातर सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं निःशुल्क या बहुत ही कम शुल्क पर उपलब्ध होती है तो ऐसे में हमें उन सभी उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का प्रयास करना चाहिए।

हाँ मैं यहाँ एक बात जरूर कहना चाहुँगा की सरकारी अस्पताल की प्रक्रिया थोड़ी लम्बी होती है जिसमें समय एवं थोड़े सब्र की जरुरत होती है लेकिन आपको यहाँ एक से एक बेहतरीन एवं अनुभवी चिकित्सकों का सानिध्य मिलता है जिससे मरीज जल्दी से जल्दी ठीक होता है।

तो आइये जानते हैं कि दिल्ली के पांच बेहरतीन सरकारी अस्पताल कौन-कौन से हैं।

Best Government Hospital Delhi 2023

1. All India Institute of Medical Sciences, Delhi

इस अस्पताल को NIRF के 2022 के रैंकिंग में देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अस्पताल को देश ही नहीं बल्कि दुनियाँ के बेहरतीन अस्पतालों में गिना जाता है। यहाँ मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत ही कम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाती है। ये अस्पताल केवल मरीजों के लिए ही शानदार नहीं है बल्कि AIIMS दिल्ली में पढ़ने का सपना हर वो छात्र देखता है जो डॉक्टर बनना चाहता है।

इस अस्पताल का अपना एक पोर्टल है जहाँ मरीजों से सम्बंधित सभी प्रकार के रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं। यहाँ पर OPD में सभी प्रकार की बिमारियों से सम्बंधित विभिन्न विभागों द्वारा सेवा दी जाती है साथ ही भर्ती मरीजों के लिए आधुनिक वार्ड भी बने हुए हैं।

यह चिकित्सा संस्थान न केवल अपनी सुविधाओं के लिए जाना जाता है बल्कि यहाँ विभिन्न प्रकार के नए रोगों के इलाज खोजने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शोध संस्थान भी है।

2. Institute of Liver and Biliary Sciences, Delhi

इस चिकित्सा संस्थान की खासियत ये है की यह हमारे देश का इस तरह का पहला स्पेशिलिस्ट अस्पताल है जहाँ केवल लिवर एवं उससे सम्बंधित बिमारियों का इलाज होता है। Institute of Liver & Biliary Sciences अपने आप में एक उत्कृष्ट अस्पताल है जहाँ इलाज के साथ साथ इससे सम्बंधित अनुसन्धान, विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग, डायगनोसिस एवं मेनेजमेंट किया जाता है। वर्ष 2022 के NIRF रैंकिंग में इस चिकित्सा संस्थान को पुरे भारत में 13वें स्थान पर रखा गया है।

इस अस्पताल को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा भी प्राप्त है जहाँ कई प्रकार के कोर्स भी चलाये जाते हैं। इस अस्पताल में कुल 180 बेड एवं 74 ICU बेड हैं।

ILBS अस्पताल में लिवर से सम्बंधित रोगो के इलाज के अलावा नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी से जुड़े रोगों का भी इलाज होता है।

3. Vardhman Mahavir Medical College & Safdarjung Hospital, Delhi

NIRF 2022 की आल इंडिया रैंकिंग में इस अस्पताल को पूरे देश में 19वें तथा दिल्ली में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस हॉस्पिटल को पुरे देश में सबसे ज्यादा ओपीडी में पेशेंट देखे जाने के लिए भी जाना जाता है। आमतौर पर यहाँ प्रतिदिन 10 हजार से भी अधिक लोगों को ओपीडी में देखा जाता है। सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है जहाँ वर्त्तमान में 3000 से भी अधिक बेड मरीजों के लिए उपलब्ध है।

इस हॉस्पिटल को दिल्ली में खोजना सबसे आसान है क्योकि ये अस्पताल ठीक AIIMS के सामने बना हुआ है। सफदरजंग हॉस्पिटल की सबसे बड़ी पहचान यहाँ बनाये गए बर्न वार्ड से है क्योकि यह दुनिया के सबसे बड़े बर्न सेंटर में से एक है। अभी तक देश का यही एकमात्र ऐसा अस्पताल है जहाँ एक ही छत के नीचे बर्न से सम्बंधित सभी प्रकार के इलाज एवं सुविधाएं उपलब्ध है।

सफदरजंग अस्पताल एक और ऐसी सुविधा के लिए जाना जाता है जो देश में पहली बार यहीं शुरू किया गया था और वो था देश का पहला स्पोर्ट्स इंज्युरी सेंटर जो आज अपने आप में एक पहचान बन चुका है।

कोई भी वर्ल्ड क्लास सुविधा चाहे वो हार्ट सर्जरी हो, न्यूरो सर्जरी हो या रोबोटिक सर्जरी हो, सबकुछ यहाँ एक ही जगह पर बिलकुल निःशुल्क में उपलब्ध है। यहाँ पर कैंसर से लेकर किडनी ट्रांसप्लांट सबकुछ बिल्कुल फ्री में किया जाता है। इस अस्पताल के बारे में कहा जाता है कि यहाँ आने वाले किसी भी मरीज को कहीं भी रेफर नहीं किया जाता है यानि सभी सुविधा एक ही जगह और वो भी बिना पैसे के।

4. Maulana Azad Medical College, Delhi

जैसा कि मैं पहले ही बता चुका हूँ कि इस लेख में आपको दिल्ली के सभी टॉप सरकारी अस्पताल के बारे में जानने को मिलेगा जिसे सरकार कि एक संस्था NIRF ने अपनी रैंकिंग दी है। तो अब हम जानते हैं उस अस्पताल के बारे में जिसे NIRF 2022 की रैंकिंग में पूरे देश के बेहतरीन अस्पताल की सूचि में 23वें स्थान पर रखा गया है जो दिल्ली की लिस्ट के हिसाब से चौथे स्थान पर आता है।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक अत्याआधुनिक अस्पताल माना जाता है। इस अस्पताल से कुछ अन्य अस्पताल भी एशोसिएटेड हैं जिसमें लोक नायक अस्पताल, गुरु नानक आई सेंटर, मौलाना आजाद डेंटल संस्थान एवं जी बी पंत अस्पताल है।

इस अस्पताल में वर्त्तमान में 2800 बेड यहाँ भर्ती किये जाने वाले मरीजों के लिए उपलब्ध है। काफी सुविधाओं की उपलब्धता के कारण यहाँ पूरे देश से मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। आमतौर पर यहाँ प्रतिदिन ओपीडी में 8 हजार से 9 हजार मरीजों को देखा जाता है। इस अस्पताल में दी जाने वाली सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क है।

MAMC को सरकारी मेडिकल कॉलेज का मक्का-मदीना कहा जाता है क्योंकि NEET UG परीक्षा के टॉपर की पहली पसंद यहीं से MBBS करना होता है।

5. University College of Medical Sciences, Delhi

UCMS दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एक बहुत ही प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज एवं पूर्वी दिल्ली का एक बेहद ही सुविधासम्पन्न अस्पताल है। इस अस्पताल को सन 1971 में शुरू किया गया था जहाँ वर्त्तमान में 1000 से भी अधिक बेड्स की सुविधा उपलब्ध है। इस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में MBBS एवं MD की पढ़ाई होती है जहाँ एडमिशन लेने के लिए NEET की परीक्षा में बहुत ही अच्छा रेंक लाना पड़ता है।

यहाँ पर MBBS एवं MD के साथ-साथ नर्सिंग तथा चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े कुछ दूसरे डिप्लोमा के कोर्स भी करवाए जाते हैं। NIRF 2022 की रैंकिंग में पूरे देश के बेहतरीन अस्पताल की सूचि में इस हॉस्पिटल को 28वें स्थान पर रखा गया है जो दिल्ली की लिस्ट के हिसाब से पांचवें स्थान पर आता है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस, दिल्ली को गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल के नाम से भी जाना जाता है जहाँ पर सभी प्रमुख डिपार्टमेंट जैसे मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, कार्डियोलॉजी, ओर्थोपेडिक आदि हैं  जिसमें कोई भी व्यक्ति जाकर डॉक्टर को दिखा सकता है।

इस हॉस्पिटल के कैंपस में ही दिल्ली सरकार द्वारा एक कैंसर हॉस्पिटल भी बनाया गया है जहाँ इस बीमारी से प्रभावित मरीज अपना मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

6. Lady Hardinge Medical College, Delhi

अब हम जानेगें दिल्ली के छठे बेहतरीन अस्पताल के बारे में जिसे NIRF 2022 की आल इण्डिया रैंकिंग में 29वा स्थान प्राप्त हुआ है। ये अस्पताल न केवल अच्छी स्वास्थ्य सुवधाओं के लिए जाना जाता है बल्कि कलावती शरण बाल चिकित्शालय जो की इसी अस्पताल से एशोसिएटेड है और जहाँ केवल बच्चों का ही इलाज होता है के कारण एक अलग पहचान रखता है।

LHMC hospital की पहचान यहाँ बने देश के सबसे बड़े न्यूनेटल वार्ड के कारण भी है जहाँ वर्त्तमान में 84 बेड नवजात बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। यहाँ प्रतिदिन होने वाली डिलीवरी का भी अपना एक रिकॉर्ड है क्योंकि यहाँ का स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग काफी बड़ा है जहाँ दिल्ली एवं आसपास की सैकड़ों महिलाओं का प्रसव संपन्न होता है।

इस अस्पताल को मेडिकल चिकित्सा की पढाई के बेहतरीन संस्थानों में गिना जाता है। इस सरकारी अस्पताल में भी सभी प्रकार की दी जाने वाली सुविधाएं बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध है।

इस ब्लॉग को पढ़ने के  लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

ये ब्लॉग आपको कैसा लगा, नीचे बने कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिखकर मुझे जरूर बताइयेगा। आपका प्रत्येक कमेंट मेरे लिए एक प्रेरणाश्रोत है, क्योंकि तब मुझे लगता है कि मेरे द्वारा किया गया मेहनत किसी जरूरतमंद के काम आ रहा है और इसी से मेरी मेहनत सफल हो जाती है।

अगर आप इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो अपने सवाल जरूर लिखे, हमारा ये प्रयास होगा कि हमारी टीम आपके हर शंका का समाधान कर सके।

विनम्र निवेदन

जिस प्रकार के लेख मैं अपने ब्लॉग पर शेयर करता हूँ, उसका उद्देश्य मूल रूप से उस समाज को सही जानकारी देना है, जो केवल जानकारी के आभाव के कारण गलत निर्णय ले लेता है या सही समय पर उचित कदम नहीं उठा पाता, जिस कारण बहुत सारे लोगों को धन एवं जान, दोनों का नुकसान सहना पड़ जाता है। इसलिए आपसबों से मेरा ये विनम्र अनुरोध है कि इस तरह की जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि आम आदमी तक सही जानकारी मिल सके।

इसी तरह के और भी ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्य सुविधा से सम्बंधित नियमित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं, क्योकिं इस तरह के लेख मेरे ब्लॉग पर नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे की तरफ आपके दाहिनी ओर बने सब्सक्राइब बटन को दबाएं और हमारा उत्साह बढ़ाएं।

मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित कई वीडियो डाला हुआ है, आप चाहें तो उसे भी जाकर देख सकते हैं। अगर आप किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बनाये गए वीडियो को देखकर पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

मैं अपने एक दूसरे ब्लॉग में विद्यार्थिओं एवं उनकी शिक्षा से सम्बंधित भी कई प्रकार के लेख लिखता रहता हूँ, जिसमें विभिन्न तरह के एग्जाम, स्कूल, कॉलेज एवं करियर की जानकारी रहती है। आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं।

देश के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा की जानकरी

  1. बेंगलुरु के बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल की जानकारी
  2. भारत के बेहतरीन 11 गवर्नमेंट हॉस्पिटल
  3. गवर्नमेंट हॉस्पिटल एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के इलाज का फर्क
  4. पढ़िए भारत के सभी AIIMS हॉस्पिटल के बारे में
  5. भारत के शीर्ष 20 कैंसर अस्पताल के बारे में जानिए

दिल्ली के स्वास्थ्य सुविधा पर महत्वपूर्ण लेख

  1. स्टोन सर्जरी के लिए दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल की जानकारी
  2. दिल्ली के सभी TB हॉस्पिटल की जानकारी
  3. कौन-कौन से हैं दिल्ली के बेस्ट गवर्नमेंट आई हॉस्पिटल
  4. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज होगा, कैसे?
  5. जानिए दिल्ली सरकार के आरोग्य सुविधा के बारे में

अच्छे स्वास्थ्य से सम्बंधितअन्य उपयोगी लेख

  1. ROCK सॉल्ट खाने के फायदे
  2. पांच जहरीला खाना, जिससे रहें सावधान
  3. शुगर पेसेंट के लिए कौन सा है हेल्दी ड्रिंक
  4. बेड कोलेस्ट्रॉल को भगाएँ दूर, कैसे?
  5. Common Medical Words

RML हॉस्पिटल, दिल्ली की विस्तृत जानकारी

  1. RML हॉस्पिटल के यूनानी डिपार्टमेंट की जानकारी
  2. RML हॉस्पिटल में उपलब्ध सभी सुविधा को जानिए
  3. आयुर्वेद डिपार्टमेंट RML हॉस्पिटल की सुविधा को जानें
  4. येलो फीवर वेक्सीन कैसे लगवाएँ
  5. कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की सम्पूर्ण जानकारी
  6. परिवार कल्याण विभाग में उपलब्ध सुविधा की जानकारी
  7. RML में कुत्ते काटने पर फ्री रेबीज की टिका लगवायें
  8. इस हॉस्पिटल के इमरजेंसी सुविधा के बारे में जानिए
  9. RML हॉस्पिटल के सभी विभागों की जानकारी 
  10. राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कैसे पहुचें

इस लेख को शेयर करने कि लिए नीचे बने आइकॉन पर क्लीक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई