गवर्नमेंट IVF सेंटर दिल्ली 2023 | Top 3 Government IVF Centre Delhi 2023

Top 3 Government IVF Centre Delhi 2023 | IVF Centre Delhi | सरकारी IVF केंद्र दिल्ली

इस ब्लॉग में जिस विषय की चर्चा हम करने जा रहे हैं अब वो हमारे देश की आम समस्या बनती जा रही है। एक तरफ तो हम बढ़ती जनसंख्याँ के मैनेजमेंट में लगे हैं दूसरी तरफ कई ऐसे परिवार हैं जो एक बच्चे के लिए तरस रहे हैं।

जब भी  ऐसे शादीशुदा जोड़ों की बात होती हैं जो संतानविहीन हैं और बच्चा चाहते हैं तो उनके पास बहुत ही सिमित विकल्प बचता है जिससे उनकी ये इच्छा पूरी हो सके।

IVF के विकल्प आने के बाद ऐसे कई परिवारों को एक रौशनी की किरण मिली जिस माध्यम से उनको अपने बच्चे को जन्म देने का अवसर मिला है। आकड़े बताते हैं की आज हमारे देश में लगभग 2 से 3 करोड़ ऐसे शादीशुदा परिवार हैं जो इनफर्टिलिटी की समस्या से गुजर रहे हैं।

अब सवाल आता है की क्या IVF [इन विट्रो फर्टिलाइजेशन] एक सफल तरीका हैं? तो इसका जबाब निश्चित रूप से हाँ में हैं क्योकि इस प्रक्रिया के माध्यम से अभी तक लाखों लोगों को संतान सुख प्राप्त हुआ है।

IVF [इन विट्रो फर्टिलाइजेशन] क्या है

सामान्यतया जब किसी महिला के शरीर में एक अंडा एवं शुक्राणु मिलकर निषेचित होते हैं तो वे गर्भ के स्तर से जुड़कर 9 महीने तक बढ़ते रहते हैं एवं नौ महीने के बाद एक बच्चे का जन्म होता है जिसे हम प्राकृतिक गर्भाधान कहते हैं। किसी कारण से अगर ऐसा संभव नहीं हो तो ऐसे दम्पत्तिओं को गर्भधारण करने के लिए किसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की आवश्कयता होती है जैसे- IVF

आई वी एफ ऐसी प्रक्रिया है जिसमें स्त्री के अंडे एवं पुरुष के शुक्राणु को शरीर के बाहर किसी प्रयोगशाला के नियंत्रित वातावरण में एक गिलास पेट्री डिश द्वारा फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया से गुजारा जाता है, फिर इस भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है जहाँ यह भ्रूण अगले नौ महीने में शिशु का आकर लेकर जन्म लेता है।

IVF [इन विट्रो फर्टिलाइजेशन] की प्रक्रिया में क्या-क्या  होता है

  1.  प्रक्रिया में इच्छुक दम्पति के कुछ नियमित जाँच किये जाते है उसके बाद सर्वप्रथम पुरुष के स्वस्थ्य एवं सक्रिय शुक्राणुओं को अलग किया जाता है।
  2. फिर महिला के शरीर से अंडे को निकालकर फ्रिज कर दिया जाता है।
  3. इसके बाद लैब में पेट्री डिश में अंडे के ऊपर सक्रिय शुक्राणुओं को रखकर उसे प्राकृतिक रूप से प्रजनन के किये छोड़ा जाता है।
  4. सामान्यतया प्रजनन के तीसरे दिन भ्रूण तैयार हो जाता है।
  5. अब एक केथेटर की मदद से इस भ्रूण को महिला के गर्भाशय में पहुँचा दिया जाता है।

आई वी एफ द्वारा तैयार भ्रूण भी एक सामान्य भ्रूण की तरह ही होता है बस अंतर ये है कि ये किसी स्त्री के गर्भाशय में नहीं बल्कि लैब में तैयार होता है आगे कि सभी प्रक्रिया सामान्य रूप से महिला के गर्भाशय में ही पूरी होती है।

IVF [इन विट्रो फर्टिलाइजेशन] की जरुरत किनको होती है

अगर किसी पुरुष के शुक्राणु कि गुणवत्ता अच्छी नहीं है या शुक्राणुओं कि कमी है तो ऐसे व्यक्ति को पिता बनने के लिए आई वी एफ कि जरुरत पड़ सकती है।

इसी प्रकार महिला को अनियमित पीरियड, पीरियड का नहीं आना या अंडा नहीं बनने के कारण गर्भधारण करने में दिक्कत हो सकती है। कई बार फैलोपियन टियूब में ब्लॉकेज या किसी अन्य कारण से भी महिलाओं को गर्भधारण करने परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन परिस्थितिओं के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं जिससे किसी दंपत्ति को संतान सुख प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे परिवारों के लिए आई वी एफ एक रामबाण है जिससे उसको माता-पिता बनने का अवसर मिल सकता है।

चूकिं आई वी एफ एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कई प्रकार के नियंत्रित परिस्थितिओं का अनुकूल होना बहुत जरुरी है। ऐसी स्थिति के लिए एक प्रशिक्षित चिकित्सक कि टीम एवं आधुनिक लैब कि जरुरत होती है जिस कारण यह काफी खर्चीला हो जाता है और सामान्य लोगों कि पहुँच से दूर हो जाता है।

इस ब्लॉग के माध्यम से मैं आपको ये जानकारी देना चाहता हूँ कि अब आई वी एफ दिल्ली के कुछ अच्छे सरकारी अस्पतालों में भी शुरू किया जा चुका है जहाँ इसके लिए आपको बहुत ही कम खर्च करना होता है जो किसी अन्य प्राइवेट अस्पताल कि तुलना में बहुत ही कम है।

IVF सुविधा प्रदान करने वाले दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल की लिस्ट
  1. AIIMS, Delhi
  2. GTB Hospital, Delhi
  3. LNJP Hospital, Delhi

अगर आप मेरे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित दी जाने वाली जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो कृपया दाईं तरफ नीचे की ओर बने लाल घंटी को दबाकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

मैंने  भारत के किसी भी सरकारी अस्पताल का ओपीडी का पर्ची बनवाने के ऊपर एक वीडियो भी बनाया हुआ है जिसे आप मेरे YOUTUBE चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

मैं आपको एक और जानकारी देना चाहूँगा कि अगर आप स्कूल एजुकेशन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा या किसी कॉलेज तथा विश्वविधालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं  तो आप मेरे दूसरे ब्लॉग www.hellocounsellor.com पर जाकर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप अपने सवाल एवं सुझाव हमें नीचे बने कमेंट बॉक्स के माध्यम से भेज सकते हैं, हमारी टीम आपके सभी सवालों का जल्दी से जल्दी जबाब देने का प्रयास करेगी।

दिल्ली में उपलब्ध स्वस्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

  1. 2023 में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कौन से दिन रहेगी सरकारी छुट्टी
  2. कैसा भोजन आपके स्वस्थ्य के लिए बेहतर होता है
  3. कौन से गुण आपको अच्छा अभिभावक बनाते हैं
  4. केजरीवाल सरकार के बजट में स्वस्थ्य सुविधा पर कितना खर्च होता है
  5. कौन-कौन से हैं दिल्ली के सबसे बेहतरीन सरकारी हॉस्पिटल
  6. केजरीवाल सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सभी हॉस्पिटल की लिस्ट
  7. दिल्ली के BLOOD BANK की सम्पूर्ण जानकारी
  8. दिल्ली के सभी GOVERNMENT DENTAL HOSPITAL की सूचि
  9. जानिए दिल्ली के किस हॉस्पिटल में केवल बच्चों का इलाज होता है
  10. किस गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है
  11. कौन से सरकारी हॉस्पिटल में IVF की सुविधा मिल सकती है
  12. माँकीपॉक्स कैसे फैल सकता है, क्या है उपाय
  13. मखाना इतना लाभदायक क्यों है, विस्तार से जानिए
  14. YELLOW FEVER का टीका दिल्ली में कहाँ-कहाँ लगता है
  15. जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले COMMON MEDICAL WORDS
  16. दिल्ली सरकार के Arogya Kosh Scheme का लाभ कैसे लें

RML HOSPITAL DELHI में उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी

  1. RML के कार्डियोलॉजी विभाग के बारे में जानिए
  2. RML HOSPITAL का OPD स्लिप घर बैठे बना सकते हैं जानिए कैसे
  3. RML हॉस्पिटल के सभी स्पेशल क्लिनिक का व्योरा  
  4. फेमिली प्लानिंग डिपार्टमेंट में क्यों दिए जाते हैं मरीजों को पैसे
  5. RML हॉस्पिटल आसानी से कैसे पहुँच सकते हैं
  6. RML हॉस्पिटल दिल्ली के महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर की जानकारी
  7. जानिए कौन-कौन से विभाग में इलाज करवा सकते हैं RML हॉस्पिटल दिल्ली में
  8. RML के ट्रामा सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं
  9. RML हॉस्पिटल से निकलने वाली वेकेंसी के बारे में जानिए
  10. RML में उपलब्ध फ्री रेबीज वैक्सीन सुविधा की पूरी जानकारी
  11. आपको RML HOSPITAL के लैब में ही अपना टेस्ट क्यों करवाना चाहिए
  12. कैसा है RML का आयुर्वेद डिपार्टमेंट, जानिए सबकुछ
  13. क्यों ये हॉस्पिटल इतना मशहूर है आम लोगों के बीच
  14. यूनानी डिपार्टमेंट में इलाज करवाने के फायदे जानिए
  15. RML हॉस्पिटल दिल्ली में मिलने वाले सभी सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी

इस विस्तृत जानकारी को आप नीचे बने सोशल मिडिया लिंक के माध्यम से शेयर करके दूसरे लोगों तक भी आसानी से पहुँचा  सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई