Best Government Cancer Hospital Delhi

सरकारी कैंसर हॉस्पिटल दिल्ली की जानकारी 2023 | Top Government Cancer Hospital Delhi 2023 | Best Government Cancer Hospital Delhi

सरकारी कैंसर हॉस्पिटल दिल्ली की जानकारी 2023 | Top Government Cancer Hospital Delhi 2023 | Best Government Cancer Hospital Delhi

हमारी जिंदगी में कुछ शब्द बहुत ही डरावने होते है शायद हम उनके बारे में न कभी सुनना चाहते है और न ही उसकी कल्पना करना चाहते हैं। इस लेख में आपको ऐसे ही एक डरावने शब्द “कैंसर” के बारे में विस्तार से जानने का मौका मिलेगा क्योंकि हो सकता है कि ये एक शब्द आपको अंदर से डरा देता हो लेकिन इसके बारे में जानकरी ही इसका सबसे उत्तम समाधान है। साथ ही ये भी जानने का मौका मिलेगा कि इस असाध्य रोग का कम से कम कीमत में दिल्ली के किस सरकारी हॉस्पिटल में इलाज उपलब्ध है।

वैसे अभी तक कैंसर जैसे गंभीर रोग का कोई सर्वमान्य इलाज तो नहीं खोजा जा सका है लेकिन अगर इसकी जानकारी समय रहते हो जाये तो निश्चित रूप से बचाव संभव है।

कैंसर क्या है | What is Cancer

हमारा शरीर अरबों कोशिकाओं से निर्मित है तथा इन कोशिकाओं में सामान्य रूप से 24X7 विभाजन कि प्रक्रिया चलती रहती है। किसी भी कारण से ये प्रक्रिया अगर अनियंत्रित हो जाये तो शरीर के किसी विशेष अंग में कोशिकाएं बेहिसाब तरीके से बढ़ने लगती है और ये उस अंग के आस पास के सभी उत्तकों को भी प्रभावित करने लगती है ऐसी ही स्थिति को कैंसर रोग का नाम दिया गया है।

आम धारणा ये भी है कि कैंसर का ही दूसरा नाम ट्यूमर है लेकिन सभी प्रकार के ट्यूमर कैंसर नहीं होते हैं।

कैंसर के लक्षण

किसी भी व्यक्ति के शरीर की कोशिकाओं के जीन में जब अचानक से बदलाव होने लगता है तो हम इसी को कैंसर की शुरुआत मानते है। कोई जरुरी नहीं है की ये किसी विशेष कारण या परिस्थिति में ही शुरू हो कभी-कभार ये बदलाव स्वयं भी हो सकता है।

लेकिन अधिकतर शोधकर्ताओं एवं चिकित्सकों द्वारा ये माना गया है कि गुटखा, तम्बाकू, नशीली चीजों का सेवन के साथ-साथ रेडिएशन एवं अल्ट्रावायलेट रेज ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के लिए जिम्मेदार होते हैं।

ज्यादातर परिस्थितिओं में यही देखा गया है कि मानव शरीर में पायी जाने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैंसर कोशिकाएं धीरे धीरे नष्ट करती जाती है। एक समय ऐसा आता है जब इन कैंसर कोशिकाओं को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता झेल नहीं पाती है और व्यक्ति कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी का शिकार बन जाता है। अंततः अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं शुरू हो तो फिर ये धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाता है।

कैंसर के प्रारंभिक लक्षण

  1. अचानक से कमजोरी होना, वजन घटना एवं खून की कमी हो जाना
  2. थूक, मल-मूत्र एवं उल्टी में खून का आना
  3. शरीर के किसी अंग में अचानक से गांठ होना या किसी पुराने गांठ में तेजी से बढ़ोतरी होने लगना
  4. शरीर के किसी घाव का जल्दी नहीं भरना
  5. शरीर के किसी अंग में गांठ या सूजन हो जाये लेकिन उसमें दर्द नहीं हो
  6. स्त्रिओं के स्तन में गांठ महसूस होना या उससे पस का रिसाव होना
  7. महिलाओं में माहवारी के दौरान अत्यधिक दर्द एवं रक्तश्राव का होना
  8. महिलाओं के गर्भाशय में गांठ महसूस होना या निरंतर रक्तश्राव का होना

कैंसर के प्रकार एवं जाँच

पूरी दुनियाँ के शोधकर्ताओं एवं चिकित्सकों ने अभी तक 200 से भी अधिक प्रकार के कैंसर की बात मानी है लेकिन उनमें से कुछ प्रकार के कैंसर ने ही लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाया है इस लेख में उनमें से कुछ के बारे में जानते हैं।

कैंसर के कुछ महत्वपूर्ण प्रकार

  1. ब्रेन कैंसर – यह सर के हिस्से में फैलने वाला कैंसर है, ब्रेन कैंसर को ब्रेन ट्यूमर भी कहते है। इसमें मरीज के दिमाग में एक गांठ बनता है जो धीरे-धीरे पूरे ब्रेन में फैल जाता है।
  2. स्तन कैंसर – यह केवल महिलाओं को होने वाला कैंसर है जो स्त्री के स्तन में गांठ के रूप में उभरता है और बढ़ने लगता है।
  3. स्किन कैंसर – आम तौर पर असंतुलित वातावरण या अधिक गर्म स्थान पर रहने वाले या फिर शारीरिक रूप से निष्क्रिय व्यक्ति को स्किन कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।
  4. ब्लड कैंसर – जब किसी व्यक्ति के शरीर के खून में कैंसर पैदा होता है तो उस आदमी के शरीर में खून का बनना बंद हो जाता है और ऐसे में रक्त की कमी होने लगती है।
  5. मुख कैंसर – मुख कैंसर में व्यक्ति के जिह्वा, ओंठ, मुख के अंदरूनी हिस्से या गले के हिस्से में गांठ बन जाता है या वो हिस्सा गलने लगता है।

कैंसर के कुछ प्रमुख जाँच

  1. हीमोग्लोबिन   टेस्ट – आम तौर पर हीमोग्लोबिन यानि HB की मात्रा महिलाओं में 12 से 15 एवं पुरुषों में 14 से 17 के बीच होनी चाहिए। अगर ये मात्रा अचानक अधिक या कम हो जाये तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  2. सीबीसी टेस्ट – इस जाँच में WBC यानि श्वेत रक्त कोशिकाओं की मात्रा देखी जाती है। सामान्य परिस्थिति एवं स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में 1 क्यूबिक ML ब्लड में इसकी मात्रा 4 हजार से 11 हजार के बीच होनी चाहिए। ये WBC हमारे खून में पाए जाने वाला सैनिक है जो किसी भी प्रकार के बाहरी कीटाणुं एवं विषाणु के हमले को रोकता है।
  3. बायोप्सी – यही वो टेस्ट है जो कैंसर की पहचान करने का ठोस तरीका है। इसमें व्यक्ति के शरीर के उस हिस्से से एक टुकड़ा लेकर जाँच किया जाता है जहाँ कैंसर होने ही आशंका लग रही है।

कैंसर से बचाव, उपचार तथा रोकथाम

कैंसर एक ऐसा रोग है जो एकाएक हमारे शरीर में नहीं फैलता है बल्कि यह शुरुआत में बिल्कुल धीरे-धीरे बढ़ता है एवं समय बीतने के साथ इसके बढ़ने की गति तेज होती जाती है। इसलिए कहा जाता है की इसकी पहचान जितनी जल्दी हो जाये इसके ठीक होने की संभावना उतनी ही अधिक होती है।

कैंसर से बचाव एवं रोकथाम

  1. गुटखा, पानमसाला, तम्बाकू एवं धूम्रपान के सेवन से बचना चाहिए।
  2. नशीली चीज जैसे शराब या अन्य मादक पदार्थों के नियमित सेवन से बचिए।
  3. विटामिन युक्त एवं रेशायुक्त भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
  4. भोजन में नमक की मात्रा संतुलित होनी चाहिए।
  5. नियमित रूप से योगाभ्यास एवं व्यायाम करना चाहिए।
  6. आपको निष्क्रिय एवं अप्राकृतिक वातावरण में अधिक समय नहीं रहना चाहिए।
  7. शरीर के किसी हिस्से में अचानक गांठ होने पर सतर्क हो जाना चाहिए।
  8. कोई घाव जल्दी ठीक नहीं हो रहा हो या लगातार खून निकलने की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
  9. भोजन या तेल को बार-बार गर्म करके उपयोग नहीं करना चाहिए
  10. महिलाओं को अपने स्तन की जाँच बीच-बीच में करते रहनी चाहिए।

कैंसर के उपलब्ध उपचार

  1. कीमो थेरेपी– कैंसर से मुक्ति पाने का ये सबसे प्रसिद्ध तरीका है। इसमें मरीज के अनुकूल दवाई बनाकर दी जाती है जिससे बेहतर परिणाम मिलते हैं।
  2. रेडिएशन थेरेपी – इस थेरेपी में पिन पॉइंट पोजीशन तकनीक द्वारा कैंसर कोशिकाओं को खत्म किया जाता है जिससे शरीर के स्वस्थ्य कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं होता।
  3. 3D रेडिएशन थेरेपी – एक मशीन जिसे वाइड-बोअर सीटी सिम्युलेटर के नाम से जाना जाता है उसके द्वारा डॉक्टर कैंसर कोशिकाओं का 3D मैप बनाकर इसका सटीक इलाज करते है।

कैंसर के उपचार के लिए दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल

इस बीमारी के इलाज में आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी चिकित्सकों की मदद ली जाती है जिस कारण इसका खर्च बहुत अधिक बढ़ जाता है लेकिन सरकार द्वारा इसकी गंभीरता को देखते हुए कई नए हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है।

दिल्ली में वैसे तो कई प्राइवेट एवं सरकारी हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज हो रहा है लेकिन मैं आपको उन सरकारी अस्पताल की जानकारी दे रहा हूँ जहाँ अधिकतर सुविधाएं निःशुल्क है या बहुत ही कम शुल्क में उपलब्ध है

Top Government Cancer Hospital Delhi 2023

  1. AIIMS, Delhi
  2. Safdarjung Hospital, Delhi
  3. LNJP Hospital, Delhi
  4. Delhi State Cancer Institute, Dilshad Garden, Delhi {East}
  5. Delhi State Cancer Institute, Janakpuri, Delhi {west}

उपरोक्त में से दो अस्पताल भारत सरकार एवं तीन हॉस्पिटल दिल्ली सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है जहाँ देश का कोई भी व्यक्ति जाकर अपना इलाज करवा सकता है।

इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

ये ब्लॉग आपको कैसा लगा, नीचे बने कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिखकर मुझे जरूर बताइयेगा। आपका प्रत्येक कमेंट मेरे लिए एक प्रेरणाश्रोत है, क्योंकि तब मुझे लगता है कि मेरे द्वारा किया गया मेहनत किसी जरूरतमंद के काम आ रहा है और इसी से मेरी मेहनत सफल हो जाती है।

अगर आप इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो अपने सवाल जरूर लिखे, हमारा ये प्रयास होगा कि हमारी टीम आपके हर शंका का समाधान कर सके।

जिस प्रकार के लेख मैं अपने ब्लॉग पर शेयर करता हूँ, उसका उद्देश्य मूल रूप से उस समाज को सही जानकारी देना है, जो केवल जानकारी के आभाव के कारण गलत निर्णय ले लेता है या सही समय पर उचित कदम नहीं उठा पाता, जिस कारण बहुत सारे लोगों को धन एवं जान, दोनों का नुकसान सहना पड़ जाता है। इसलिए आपसबों से मेरा ये विनम्र अनुरोध है कि इस तरह की जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि आम आदमी तक सही जानकारी मिल सके।

इसी तरह के और भी ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्य सुविधा से सम्बंधित नियमित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं, क्योकिं इस तरह के लेख मेरे ब्लॉग पर नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे की तरफ आपके दाहिनी ओर बने सब्सक्राइब बटन को दबाएं और हमारा उत्साह बढ़ाएं।

मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित कई वीडियो डाला हुआ है, आप चाहें तो उसे भी जाकर देख सकते हैं। अगर आप किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बनाये गए वीडियो को देखकर पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

मैं अपने एक दूसरे ब्लॉग में विद्यार्थिओं एवं उनकी शिक्षा से सम्बंधित भी कई प्रकार के लेख लिखता रहता हूँ, जिसमें विभिन्न तरह के एग्जाम, स्कूल, कॉलेज एवं करियर की जानकारी रहती है। आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं।

देश के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा की जानकरी

  1. बेंगलुरु के बेस्ट गवर्नमेंट हॉस्पिटल की जानकारी
  2. भारत के बेहतरीन 11 गवर्नमेंट हॉस्पिटल
  3. गवर्नमेंट हॉस्पिटल एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के इलाज का फर्क
  4. पढ़िए भारत के सभी AIIMS हॉस्पिटल के बारे में
  5. भारत के शीर्ष 20 कैंसर अस्पताल के बारे में जानिए
  6. भारत के किसी भी AIIMS का Online Appointment कैसे लें

दिल्ली के स्वास्थ्य सुविधा पर महत्वपूर्ण लेख

  1. स्टोन सर्जरी के लिए दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल की जानकारी
  2. दिल्ली के सभी TB हॉस्पिटल की जानकारी
  3. कौन-कौन से हैं दिल्ली के बेस्ट गवर्नमेंट आई हॉस्पिटल
  4. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज होगा, कैसे?
  5. जानिए दिल्ली सरकार के आरोग्य सुविधा के बारे में
  6. दिल्ली के सबसे अच्छे आँखों के हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज

अच्छे स्वास्थ्य से सम्बंधितअन्य उपयोगी लेख

  1. ROCK सॉल्ट खाने के फायदे
  2. पांच जहरीला खाना, जिससे रहें सावधान
  3. शुगर पेसेंट के लिए कौन सा है हेल्दी ड्रिंक
  4. बेड कोलेस्ट्रॉल को भगाएँ दूर, कैसे?
  5. Common Medical Words
  6. ताकत का खजाना है मखाना, जानिए कैसे

RML हॉस्पिटल, दिल्ली की विस्तृत जानकारी

  1. RML हॉस्पिटल में उपलब्ध सभी सुविधा को जानिए
  2. येलो फीवर वेक्सीन कैसे लगवाएँ
  3. कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की सम्पूर्ण जानकारी
  4. परिवार कल्याण विभाग में उपलब्ध सुविधा की जानकारी
  5. RML में कुत्ते काटने पर फ्री रेबीज की टिका लगवायें
  6. इस हॉस्पिटल के इमरजेंसी सुविधा के बारे में जानिए
  7. RML हॉस्पिटल के सभी विभागों की जानकारी
  8. राम मनोहर लोहिआ अस्पताल कैसे पहुचें
  9. RML हॉस्पिटल के लैब टेस्ट सुविधा की पूरी जानकारी
  10. RML हॉस्पिटल में कौन-कौन से स्पेशल क्लिनिक चलाये जाते हैं

इस लेख को शेयर करने कि लिए नीचे बने आइकॉन पर क्लीक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या 5G से सबको कैंसर हो जायेगा ? जानिए क्या है हकीकत GOVERNMENT HOLIDAYS 2023 जबर्दस्त सुपरफूड है साबूदाना, जानिए इसके 10 फायदे वरदान है सफेद कद्दू का जूस, जानिए इसके 10 फायदे ब्लॉगिंग एवं कंटेंट राइटिंग, बॉस फ्री, ऑनलाइन कमाई